{"_id":"60eeafea8ebc3ec75d6f4d4d","slug":"hello-dada-app-will-connect-separated-by-roti-bank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: भूले-भटके जिगर के टुकड़े को मिलाएगा 'हैलो दादा एप', एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: भूले-भटके जिगर के टुकड़े को मिलाएगा 'हैलो दादा एप', एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारी
भूले-भटके जिगर के टुकड़े और बुढ़ापे की दहलीज पर पहुंचे लावारिसों को तलाशने के लिए स्माइल रोटी बैंक ने बुधवार को ‘हैलो दादा एप’ लांच किया। इस एप को राष्ट्रीय स्तर पर आम जनता की सहभागिता से चलाया जा रहा है। स्माइल रोटी बैंक इसके लिए सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं की मदद से एक श्रृंखला बनाएगा, जिसके सदस्य भूले-भटके लोगों की फोटो खींचकर एप पर अपलोड करेंगे।
स्माइल रोटी बैंक शुरू करने वाले आजाद पांडेय ने बताया कि बिछड़ों को मिलाने के अभियान में अभी तक हम लोगों से फोन या संपर्क के जरिये जुड़े हैं। जिसमें लोग किसी भी व्यक्ति या बच्चे को इस स्थिति में देखकर हमें जानकारी देते हैं, लेकिन उनके बारे में सही जानकारी जुटा पाना मुश्किल होता है। साथ ही कोई रिकॉर्ड नहीं मेंटेन हो पाता है। अब हमारी मुहिम का दायरा सीमित न होगा। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी मिल जाने से मदद ज्यादा हो सकेगी।
ऐसे होगी मदद
एप के जरिये लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में काफी सहूलियत होगी। इसके लिए लोगों को लावारिस हाल में घूम रहे बच्चे, बूढ़े या किसी भूले-भटके की तस्वीर अपने मोबाइल से खींचकर हैलो दादा एप पर अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही एक मैसेज बॉक्स में खोए हुए शख्स का पूरा विवरण भी देना होगा कि वह कहां, किस हाल में पाया गया है।
2 of 5
जरूरतमंदों की मदद करती रोटी बैक की टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
अगर वह अपना परिचय बता पा रहा है तो उसका भी ब्योरा देना होगा। इस एप पर फोटो डालते ही स्माइल रोटी बैंक के सदस्य उसकी काउंसिलिंग कर उसे घर तक पहुंचाने में मदद करेंगे। साथ ही जिनके परिवार के लोग भटके होंगे, वह खुद भी इस एप के जरिये उन्हें ढूंढ सकेंगे।
3 of 5
रोटी बैंक।
- फोटो : अमर उजाला।
आजाद पांडेय ने बताया कि अब तक करीब 1500 लोगों को उनके परिवार वालों से संस्था ने मिलवाया है। ऐसे भी कई लोग बदहाल स्थिति में पाए गए जो अच्छे और संभ्रांत परिवारों से आते थे। उनके बिगड़े हुलिए को संवार कर उन्हें घर पहुंचाया गया है। शहर में नेपाल, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड व दूसरे शहरों से भी लोग भटके हुए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आजाद पांडेय
- फोटो : अमर उजाला।
एप से खोजना होगा आसान
आजाद ने बताया कि हैलो दादा एप बन जाने से भटके लोगों को खोजना और आसान हो जाएगा। साथ ही फोटो, परिचय आदि की रिकॉर्ड लाइब्रेरी भी तैयार होगी। वहीं वेबसाइट संचालक व एप बना रहे राहुल, विशाल मिश्रा ने कहा कि http://www.hellodada.co.in/ वेबसाइट को हमने तैयार कर लिया है। जिसको आवश्यकतानुसार निरंतर अपडेट किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
रोटी बैंक।
- फोटो : अमर उजाला।
टीम में सत्य प्रकाश पांडेय, दीपक मिश्रा, अमर पांडेय, नरेंद्र राय मुख्य भूमिका में हैं जबकि दिल्ली एनसीआर में विशाल तिवारी और संकर्षण त्रिपाठी मिशन लीड करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।