फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम ने फिर बदली करवट, तेज गरज के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें

Tue, 21 Apr 2020 11:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Apr 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain started with clouds in Gorakhpur see latest photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में अचानक बदल रहे मौसम ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। रविवार शाम बारिश के बाद सोमवार व मंगलवार सुबह तेज बारिश शुरू हुई। इससे किसानों की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने पहले ही बताया था कि सोमवार के बाद मंगलवार को भी झमाझम बारिश हो सकती है।
Heavy rain started with clouds in Gorakhpur see latest photos
आसमान में उभरी आकृति। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सोमवार शाम को एकाएक मौसम बिगड़ गया और करीब 45 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं। साथ ही गोरखपुर सहित आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इसकी वजह से गेहूं के फसल को नुकसान भी पहुंचा।

Heavy rain started with clouds in Gorakhpur see latest photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

दरअसल, अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचा था। इसके प्रभाव की वजह से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बन गया जो मध्य प्रदेश होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आ पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain started with clouds in Gorakhpur see latest photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि बादलों के ऊपरी हिस्से में जब तापमान माइनस 40 डिग्री हो जाता है तो इसकी वजह से आंधी आने की संभावना रहती है। वहीं जब तापमान घटकर 60-80 डिग्री तक पहुंच जाता है तब बारिश के साथ ओले भी पड़ते हैं।

विज्ञापन
Heavy rain started with clouds in Gorakhpur see latest photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा था कि सोमवार और मंगलवार को मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ रहेगा। सोमवार की शाम के बाद मंगलवार सुबह जमकर बारिश हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed