मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप ऐसा है कि गोरखपुर शिमला बन गया है। बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो शिमला के न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री के करीब-करीब बराबर रहा। वहीं, अधिकतम तापमान के मामले में गोरखपुर ने शिमला और मसूरी को पीछे छोड़ दिया। शिमला का अधिकतम तापमान 15.3 तो गोरखपुर का 12.5 रहा।
Gorakhpur Weather: गोरखपुर बना शिमला, न्यूनतम तापमान पहुंचा 6.7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन चढ़ने के बाद विजिबिलिटी थोड़ी बेहतर तो हुई, लेकिन पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। निचले वायुमंडल से कोहरा छंटकर ऊपरी वायुमंडल में पहुंच गया। ऐसे में पूरे दिन धुंध छाई रही। करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से पूरे दिन गलन बनी रही। अधिकतम तापमान सोमवार के मुकाबले (12.6) गिरकर 12.5 पहुंच गया।
सामान्य से दो डिग्री कम रहा न्यूनतम तापमान
गोरखपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम (6.7 डिग्री) दर्ज किया गया। वही शिमला में न्यूनतम तापमान (6.6 डिग्री) सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा ।
24 तक राहत के आसार नहीं, बारिश की भी संभावना
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 24 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है। बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास ही रहेगा। पूरे दिन गलन बनी रहेगी। 20 से 23 जनवरी के बीच बूंदाबांदी की भी संभावना है।
कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान
- गोरखपुर-6.7
- शिमला-6.6
- मसूरी-4.7
- देहरादून-7.8
- लखनऊ-4.5
- वाराणसी-5.0
- कानपुर-2.6
- पटना-8.4