फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां वैक्सीन की सुरक्षा के लिए बनाए जा सकते हैं ग्रीन कारीडोर, इस रूट प्लान पर होगा वैक्सीनेशन

Wed, 13 Jan 2021 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Jan 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Green corridors can be built to protect vaccine in Gorakhpur
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

गोरखपुर में कोरोना वैक्सीन को स्टोर से बूथों पर पहुंचाने के लिए ग्रीन कारीडोर बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए सड़कों से जाम को हटाया जाएगा। साथ ही सेंटर पर पुलिस की चौक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड वैक्सीन जिले को मिलें।

Green corridors can be built to protect vaccine in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जानकारी के मुताबिक शासन की ओर से जिला प्रशासन को निर्देश मिले हैं कि कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वैक्सीन ले जाने के दौरान सड़कों पर जाम हटाया जाए, जरूरत पड़े तो ग्रीन कारीडोर बनाया जाए, जिससे की सुरक्षा को लेकर कोई सवाल न खड़े हों। बता दें कि जिले में 23 हजार से अधिक हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगाई जानी है। इसके लिए 51 अस्पतालों पर  84 बूथ बनाए गए हैं। 16 जनवरी को वैक्सीनेशन के लिए 20 अस्पतालों का भी चयन हो चुका है। इन्हीं स्थानों पर वैक्सीनेशन होना है। इसके लिए शासन को सूची भी भेज दी गई है।
 

Green corridors can be built to protect vaccine in Gorakhpur
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

पहले बीआरडी में पहुंचेगी वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन आने के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज यानी रीजनल वैक्सीन सेंटर जाएगी। यहां से 41 कोल्ड चेन प्वाइंट तक इसे पहुंचाया जाएगा। इसके लिए तैयारी भी कर ली गई है। वैक्सीन जाने से पहले संबंधित रूट प्लान के वाहन ड्राइवर और उनका मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Green corridors can be built to protect vaccine in Gorakhpur
corona - फोटो : अमर उजाला

रूट प्लान बनाकर होगा वैक्सीनेशन
वैक्सीन को ले जाने और आने के लिए रूट प्लान बनाया जाएगा। वैक्सीन के ट्रांसपोर्टेशन के लिए बीआरडी से जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के लिए रूट प्लान बनाया जाएगा। एक रूट प्लान दो साइट्स पर जाकर खत्म होंगे। 41 कोल्ड चेन प्वाइंट या साइट्स को कवर किया जाएगा।


 

विज्ञापन
Green corridors can be built to protect vaccine in Gorakhpur
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि 16 जनवरी से होने वाले वैक्सीनेशन को लेकर ग्रीन कारीडोर पुलिस की तरफ से बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें पूरी जानकारी दे दी गई है। रीजनल वैक्सीन सेंटर से जिला अस्पताल इसके बाद कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन भेजी जाएगी। वैक्सीन की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि कोविशील्ड वैक्सीन जिले को मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed