फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर को 48 घंटे के अंदर मिलेगी भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन, जानिए कैसे होगा टीकाकरण

Tue, 19 Jan 2021 10:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Jan 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur will get Bharat Biotech Covaxin within 48 hours
भारत बायोटेक की वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले को 48 घंटे के अंदर दूसरी कोवैक्सीन भी मिल जाएगी। भारत बॉयोटेक के कोवैक्सीन को लाने के लिए टीम मंगलवार को लखनऊ रवाना होगी। यह वैक्सीन उन छह केंद्रों पर अभी नहीं लगाई जाएगी, जहां पर सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है।

Gorakhpur will get Bharat Biotech Covaxin within 48 hours
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

हालांकि 22 जनवरी को फिर से कोविड टीकाकरण की शुरूआत उन्हीं छह बूथों पर होगी, जहां पर 16 जनवरी को हुई थी। नए बूथ अभी नहीं बढ़ाए जाएंगे। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से अभी नए बूथ पर वैक्सीनेशन करने के निर्देश नहीं मिले हैं। जिन छह बूथों पर वैक्सीनेशन हो चुका है, वहीं पर 22 जनवरी को वैक्सीनेशन होगा।

 

Gorakhpur will get Bharat Biotech Covaxin within 48 hours
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

बताया कि जिन बूथों पर वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या अधिक है, वहां पर एक-दो बूथ और बनाए जा सकते हैं। इनमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। यहां पर करीब 3000 हजार से अधिक लोगों का कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन है। ऐसे में यहां एक दो बूथ और बनाएं जा सकते हैं, ताकि समय से टीकाकरण पूरा हो सके। बताया कि 16 जनवरी को जिन लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगी हैं, उन्हें दूसरा डोज भी उसी कंपनी का लगाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur will get Bharat Biotech Covaxin within 48 hours
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

नए लोगों को लगेंगे वैक्सीन
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 22, 28 और 29 जनवरी को टीकाकरण होना है। इनमें 22 जनवरी को नए लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए शासन से निर्देश मिल चुका है। नए बूथ 22 जनवरी को नहीं बढ़ाए जाएंगे। 28 और 29 जनवरी के लिए बूथों को बढ़ाने का फैसला अभी नहीं हुआ है। शासन से अगर निर्देश मिलता है तो बूथ बढ़ेंगे, नहीं तो पुराने बूथों पर ही टीकाकरण होगा।

 

विज्ञापन
Gorakhpur will get Bharat Biotech Covaxin within 48 hours
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।

छूटे लोगों पर अभी कोई फैसला नहीं
सीएमओ ने बताया कि 16 जनवरी को जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है, उन पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। शासन से अगर कोई निर्देश आता है तो छूटे हुए लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि इनकी सूची तैयार कर ली गई है। इसमें 290 लोग शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed