नए साल के पहले दिन के जश्न के उत्साह को मौसम का भी साथ मिलने वाला है। सुबह से लेकर शाम तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। सूरज की गुनगुनी धूप में आप नए साल के जश्न को खूब मजे से मना सकते हैं।
New Year 2021: खिली धूप में उठा पाएंगे नए साल का आनंद, दिनभर साफ रहेगा मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 1 जनवरी को भी आकाश पूरी तरह साफ रहेगा। सूरज की गर्मी भी अपनी गर्माहट का अहसास दिलाएगी। सबसे खास बात यह है कि न्यूनतम तापमान भी सामान्य बना रहेगा वही अधिकतम तापमान के 22-23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार पछुआ हवा चल रही है। और इसकी रफ्तार भी 8 किलोमीटर प्रति ज्यादा है। ऐसे में सुबह से लेकर शाम तक मौसम के साफ रहने की संभावना है। पछुआ हवा चलने के बावजूद न्यूनतम तापमान के आठ नौ डिग्री के आसपास और अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री तक रहेगा।
3 जनवरी के बाद फिर मौसम बदलने की संभावना
कैलाश पांडे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसकी वजह से 3 जनवरी के बाद मौसम के फिर से बदलने की संभावना है। हल्के बादल छाए रह सकते हैं साथ ही न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में गिरावट आएगी।
हालांकि गोरखपुर में बारिश की कोई संभावना नहीं है क्योंकि बंगाल की खाड़ी से सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र बनारस होते हुए लखनऊ की ओर चला जाएगा। इन इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।