{"_id":"63be6252c13a075c7c59cfbf","slug":"gorakhpur-weather-news-update-today-heavy-cold-wave-11-jan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में ठंड और कोहरे ने दिन-रात सताया, पारा एक डिग्री लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में ठंड और कोहरे ने दिन-रात सताया, पारा एक डिग्री लुढ़का
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Jan 2023 02:22 PM IST
सार
घने कोहरे के चक्रव्यूह में मंगलवार को भी ट्रेनें फंस गईं। मंगलवार को सुबह आने वाली वैशाली एक्सप्रेस शाम पांच बजे आई तो गोरखधाम एक्सप्रेस देर रात करीब 12 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंची। कड़ाके की ठंड में ट्रेन के इंतजार में यात्री और उनके घरवाले परेशान हो गए।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर में बुधवार को ठंड का कहर जारी रहा। वहीं मंगलवार को भी कंपकंपाती ठंड के साथ कोहरे की भी मार झेलनी पड़ी। सड़कों पर सुबह 11 बजे तक वाहनों की लाइट जलती रही और दोपहर में भी ऊपरी वायुमंडल में कोहरा बने रहने की वजह से सूरज की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच सकीं।
पहाड़ों से चल रही सर्द हवाओं की वजह से अधिकतम पारा सोमवार की तुलना में 12.8 से एक डिग्री नीचे खिसक कर 11.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गोरखपुर, लगातार नौवें दिन सीवियर कोल्ड-डे के दायरे में रहा। न्यूनतम पारा मामूली ऊपर चढ़ा। सोमवार को यह 6.8 दर्ज किया गया था जो मंगलवार को बढ़कर 7.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।
2 of 5
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार की रात 11 बजे से ही कोहरा छाने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह बुधवार की सुबह तक बरकरार रहा। हालांकि 12 बजे के करीब धरती से भले ही कोहरा छंट गया लेकिन ऊपरी वायुमंडल में कोहरा बना रहा। नए साल की शुरूआत से ही ठंड का सितम जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
3 of 5
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
सर्वाधिक दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को हो रही हैं। रात नौ बजते-बजते अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी एक-दो दिन तक ठंड ऐसे ही सताती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
सुबह आने वाली वैशाली शाम को और देर रात पहुंची गोरखधाम
घने कोहरे के चक्रव्यूह में मंगलवार को भी ट्रेनें फंस गईं। मंगलवार को सुबह आने वाली वैशाली एक्सप्रेस शाम पांच बजे आई तो गोरखधाम एक्सप्रेस देर रात करीब 12 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंची। कड़ाके की ठंड में ट्रेन के इंतजार में यात्री और उनके घरवाले परेशान हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
स्टेशन पर सर्द हवाओं के बीच उन्हें घंटों गुजारना पड़ा। पिछले कई दिनों से गोरखधाम एक्सप्रेस काफी विलंब से आ रही है। सुबह 9:45 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचती है, लेकिन यह ट्रेन मंगलवार की रात करीब 12 बजे पहुंची।
इसी तरह दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस 7:25 घंटे और सप्तक्रांति एक्सप्रेस 4:25 घंटे की देरी से आई। इसके अलावा बाझा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अवध एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।