फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur News: इंस्पेक्टर जेएन सिंह ने मनीष के साथ की थी बर्बरता, दीवार से सिर लड़ाकर उतारा था मौत के घाट

Wed, 11 Jan 2023 11:24 AM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Jan 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
JN Singh banged Manish head against wall he died in room itself
manish gupta murder case - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता का सिर कमरे की दीवाल से दरोगा जेएन सिंह ने ही लड़ाया था, जिससे उनकी होटल के कमरे में मौत हो गई थी। मानसी अस्पताल के डॉक्टर ने भी मनीष के मृत होने की पुष्टि कर दी थी। इसके बाद कहानी गढ़ने के लिए जेएन सिंह मनीष को लेकर मेडिकल कॉलेज गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की चार्जशीट में इसका उल्लेख किया गया है। इसी तथ्य को अमर उजाला ने भी तस्वीरों के साथ प्रकाशित किया था।


 
सीबीआई की चार्जशीट के आधार पर सीबीआई की विशेष अदालत ने मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोप तय किए हैं। नौ जनवरी को तय आरोप में तत्कालीन इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह (जेएन सिंह) को हत्या का मुख्य आरोपी माना गया है। बाकी के आरोपियों पर हत्या का केस नहीं चलेगा। आरोपपत्र के आधार पर अन्य आरोपियों को बुधवार को जमानत भी मिल गई।

 

JN Singh banged Manish head against wall he died in room itself
मनीष गुप्ता हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

न्यायालय में दाखिल सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, घटना वाले दिन (27/28 सितंबर 2021 की रात) रामगढ़ताल थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष जगत नारायण सिंह अपने साथ उप निरीक्षक अक्षय मिश्रा, विजय यादव, राहुल दूबे, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव और प्रशांत कुमार के साथ होटल कृष्णा पैलेस पहुंचे थे। कमरा नंबर 512 में चेकिंग के लिए जगत नारायण सिंह अपने साथ अक्षय मिश्रा और प्रशांत कुमार को लेकर गया। कमरे में अक्षय मिश्रा और सिपाही प्रशांत कुमार ने मनीष को गाली दी और पिटाई की। इसी बीच जेएन सिंह ने मनीष का सिर दीवाल से लड़ा दिया। इससे मनीष को गंभीर चोट लग गई और जान चली गई।  

 

JN Singh banged Manish head against wall he died in room itself
मनीष गुप्ता हत्याकांड।(घटना वाली रात होटल के कमरे में पूछताछ करते आरोपी पुलिसकर्मी) - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद साथ में गए विजय यादव और राहुल दूबे कमरे में गए और मनीष के दोस्त हरबीर को जबरदस्ती बाहर ले आए। चार्जशीट में लिखा गया है कि पुलिस टीम ने कमरे में हुई घटना के संबंध में न तो किसी को सूचना दी, न ही कोई लिखा-पढ़ी की। पुलिस वाले मनीष को लेकर कमरे से बाहर आ गए। कमरे से बाहर लाने और पुलिस की गाड़ी में मनीष को ले जाने की पूरी घटना अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। सीबीआई की चार्जशीट में भी उसी तरह घटना का उल्लेख है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
JN Singh banged Manish head against wall he died in room itself
मनीष गुप्ता हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

जेएन सिंह ने कमरे में खुद साफ किया था खून
सीबीआई की चार्जशीट में उल्लेख किया गया है कि घटना के बाद जेएन सिंह के निर्देश पर मनीष गुप्ता को पुलिस टीम होटल के कमरे से लेकर नीचे गई। जेएन सिंह ने कमरे के अंदर गिरे खून को साफ किया। यही नहीं जेएन सिंह ने होटल के मालिक सुभाष शुक्ला और स्टाफ विजय को फोन कर कमरे के बाहर फैले खून को साफ करने के अलावा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को हटाने के लिए कहा था।

 

विज्ञापन
JN Singh banged Manish head against wall he died in room itself
मनीष गुप्ता हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

मानसी अस्पताल के चिकित्सक ने मनीष को बता दिया था मृत
चार्जशीट में दर्ज मुख्य गवाह आदर्श पांडेय के बयान के मुताबिक, पुलिस टीम मनीष गुप्ता को होटल के पास स्थित मानसी अस्पताल ले गई थी। रात लगभग 12:35 बजे पुलिस टीम मनीष को लेकर मानसी अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद डॉ राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने मनीष का चिकित्सकीय परीक्षण किया और मृत बता दिया। डॉक्टर ने इस बात की सूचना मनीष को लेकर आई पुलिस टीम को देने के अलावा अस्पताल के निदेशक डॉ पंकज दीक्षित को भी दी थी। इसके बाद पुलिस टीम मनीष को लेकर मेडिकल कॉलेज गई थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed