फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather: धूप खिली राहत मिली, शहरवासियों के चेहरे पर आई मुस्कान, देखें तस्वीरें

Mon, 14 Dec 2020 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Dec 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Weather news update Sunshine after Heavy cold relieved in gorakhpur
gorakhpur weather - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एवं आस-पास के जिले में पछुवा हवा की बढ़ी रफ्तार ने घने कोहरे से निजात दिला दी। पिछले चार दिनों से कोहरे की आगोश में लिपटा शहर चटख धूप से तरोताजा हो गया। धूप निकलते ही सड़कों-बाजारों में आवाजाही बढ़ गई, पार्क भी गुलजार हो गए।
Gorakhpur Weather news update Sunshine after Heavy cold relieved in gorakhpur
gorakhpur weather - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद ऊपरी वायुमंडल में हवा की रफ्तार कम होने से कई दिनों से मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया था। इस दौरान निचले वायुमंडल में भी हवा की गति छह किलोमीटर से कम थी और वायुमंडल में करीब 98 प्रतिशत तक नमी थी।
Gorakhpur Weather news update Sunshine after Heavy cold relieved in gorakhpur
gorakhpur weather - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
वहीं रविवार को अचानक हवा की रफ्तार ऊपरी वायुमंडल में 30 और निचले वायुमंडल में नौ किलोमीटर प्रतिघंटे हो गई। लिहाजा सुबह ही कोहरा छंट गया और चटख धूप निकल आई। घरों से लेकर पार्क तक इसका असर नजर आया। वहीं सोमवार की सुबह भी चटख धूप के साथ हुई। ऐसे में लोगों को काफी राहत मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Weather news update Sunshine after Heavy cold relieved in gorakhpur
gorakhpur weather - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
तीन-चार दिन बाद फिर कोहरा-शीतलहर की आशंका
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के वायुमंडल पर बने सिस्टम की वजह से अगले तीन-चार दिन आसमान के काफी हद तक साफ रहने की संभावना है। हालांकि पछुवा की रफ्तार तेज होने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। रविवार को भी न्यूनतम तापमान में करीब ढाई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
Gorakhpur Weather news update Sunshine after Heavy cold relieved in gorakhpur
gorakhpur weather - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।

मौसम विसेषज्ञ ने बताया कि 16 दिसंबर को एक सिस्टम जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय हो रहा है। इस कारण 17 दिसंबर से फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है। कोहरे के साथ ही शीतलहर की भी स्थिति बन सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed