फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather: धूप खिली राहत मिली, शहरवासियों के चेहरे पर आई मुस्कान, देखें तस्वीरें

Tue, 22 Dec 2020 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Dec 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Weather news update Sunshine after Heavy cold relieved in gorakhpur photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पछुवा हवा की बढ़ी रफ्तार ने घने कोहरे से निजात दिला दी। पिछले चार दिनों से कोहरे की आगोश में लिपटा शहर चटख धूप से तरोताजा हो गया। धूप निकलते ही सड़कों-बाजारों में आवाजाही बढ़ गई, पार्क भी गुलजार हो गए।
Gorakhpur Weather news update Sunshine after Heavy cold relieved in gorakhpur photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार की सुबह निकली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि तेज धूप के बावजूद शहर में सर्दी का प्रकोप जारी है।
Gorakhpur Weather news update Sunshine after Heavy cold relieved in gorakhpur photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कई दिनों से सुबह बिछी कोहरे की मोटी चादर ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोहरे और ठंड के मौसम की स्थिति उनके सामान्य जीवन को बाधित कर रही है। वहीं आज धूप होने के बाद कुछ हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Weather news update Sunshine after Heavy cold relieved in gorakhpur photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सोमवार को भी मौसम ठंडा बना रहा। सुबह घने कोहरे के बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ। लेकिन पछुआ हवा चलने की वजह से दोपहर 12 बजे तापमान मात्र 11 डिग्री पर ही सिमट गया। शाम होते ही फिर ठंड बढ़ने लगी। हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से गलन और बढ़ गई। हालांकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक जा पहुंचा जबकि रविवार को यह 14 डिग्री ही था।
विज्ञापन
Gorakhpur Weather news update Sunshine after Heavy cold relieved in gorakhpur photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि सोमवार की तुलना में आज यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान कम रहने की संभावना है। दरअसल आज सुबह से ही 4 से 14 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चल रही है। इसकी वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 16-17 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed