फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर मौसम: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत

Sat, 17 Jul 2021 08:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Jul 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Weather Change After Heavy rain in gorakhpur latest rainy images
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार यानी आज सुबह से हो रही बारिश से बीते एक सप्ताह से पड़ रही उसम भरी भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि शुक्रवार को भी जिले में हल्की बारिश हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो गई थीं। इन परिस्थितियों के चलते बारिश का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया, जो अगले दो दिन तक रुक-रुक कर चलता रहेगा। इस बारिश के चलते गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के तापमान और हीट इंडेक्स दोनों में गिरावट आई है।



वहीं शनिवार सुबह करीब छह बजे मौसम एकाएक बदल गया। आकाश में काले बादलों ने डेरा डाला और कुछ ही समय में तेज बारिश होने लगी। मात्र दो घंटे में ही तकरीबन 40 मिलीमीटर बारिश हो गई। इससे दाउदपुर, रुस्तमपुर, सिविल लाइंस स्कूल रोड, धर्मशाला पुल के नीचे, सुमेर सागर रोड, विजय चौराहा, बैंक रोड, जिला अस्पताल रोड, लालडिग्गी, गीताप्रेस रोड, तारामंडल रोड, आजाद नगर पूर्वी, बुद्ध विहार समेत शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर गया। शाम तक करीब 61 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि दोपहर तक अधिकांश इलाकों से पानी निकल गया। इसके लिए नगर निगम की पूरी टीम लगी रही।

Gorakhpur Weather Change After Heavy rain in gorakhpur latest rainy images
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : आनंद चौधरी।
नाला खोलने के लिए लगाए गए 350 कर्मचारी
उप नगर आयुक्त अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि नाला खोलने के लिए 350 कर्मचारियों को लगाया गया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सामने नाला जाम होने से डीएम आवास की तरफ पानी भर रहा था, जिसे खुलवाया गया। वहीं इलाहीबाग, सूरजकुंड, बसियाडीह रेगुलेटर के पास नाले में काफी मात्रा में पॉलिथीन इकट्ठा हो गया था। उसे भी साफ कराया गया।  

 
Gorakhpur Weather Change After Heavy rain in gorakhpur latest rainy images
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी धान की रोपाई चल रही है। ज्यादातर किसानों ने रोपाई कर ली है। ऐसे में यह बारिश किसानों को भी लाभ दे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Weather Change After Heavy rain in gorakhpur latest rainy images
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरनमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि तीन दिन पहले से बंगाल की खाड़ी के निचले वायुमंडल में बन रहा हवा के कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होकर झारखंड होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश की ऊपरी हवाओं में चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र भी बनकर तैयार है। उधर, बंगाल की खाड़ी की नमी लेकर पुरवा हवाओं का पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचना जारी है, जिसके चलते गोरखपुर के आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त नमी है।
विज्ञापन
Gorakhpur Weather Change After Heavy rain in gorakhpur latest rainy images
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

अगले चार दिन तक अलर्ट पर रहेगी नगर निगम की टीम
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए 18 से 21 जुलाई तक सभी रेगूलेटरों और जलभराव वाले क्षेत्रों में संबंधित अवर अभियंता निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे। सभी संबंधित को जलभराव वाले क्षेत्रों में लगाए गए पंपों को अच्छी हालत में रखने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्य अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed