{"_id":"6268c182bf19cb2a720ae4c6","slug":"gorakhpur-triple-murder-case-the-murderer-had-gone-to-girl-house-a-day-before-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: घटना के एक दिन पहले युवती के घर गया था कातिल, कहा था-बेटी की शादी हमसे कर दो...नहीं तो भयानक होगा अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: घटना के एक दिन पहले युवती के घर गया था कातिल, कहा था-बेटी की शादी हमसे कर दो...नहीं तो भयानक होगा अंजाम
Wed, 27 Apr 2022 09:42 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Apr 2022 09:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Triple Murder
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के रायगंज में सोमवार की रात एक तरफा प्यार में युवती और उसके मां-बाप की धारदार हथियार से युवक ने हत्या कर दी। युवती अपने मां-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी के मटकोड़वा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। मृतक गामा के भतीजे केशव ने आलोक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। वहीं, मंगलवार को मां-बाप व बहन को खो चुका बारह वर्ष का अक्षय सुबक-सुबक कर रो रहा था तो ढांढस बंधाने वालों की आंखें भी डबडबा गईं। दूसरी तरफ, राप्ती नदी के तट राजघाट पर जब एक साथ तीन चिताएं जलीं तो सबकी आंखें नम हो गईं। जिसने भी तीन चिताओं को देखा, वह रो पड़ा। राजघाट पर 12 साल के अक्षय ने माता-पिता और बहन जब मुखाग्नि दी तो फफक पड़ा। बोला, माई आ जा...अब हम कइसे रहब। इसके बाद वह बेसुध सा हो गया। इस पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला और फिर अंतिम संस्कार को पूरा कराया। वहीं, मामले में नया खुलासा हुआ है।
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम को भी आया था आरोपी
गांव वालों के अनुसार, रविवार की शाम को एक बार फिर आरोपी आलोक संतकबीरनगर से गामा के घर पहुंचा। धमकी दी और कहा कि बेटी की शादी हमसे कर दो और हमारे साथ उसे भेज दो। नहीं तो अंजाम भयानक होगा।
गांव वालों के अनुसार, रविवार की शाम को एक बार फिर आरोपी आलोक संतकबीरनगर से गामा के घर पहुंचा। धमकी दी और कहा कि बेटी की शादी हमसे कर दो और हमारे साथ उसे भेज दो। नहीं तो अंजाम भयानक होगा।
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी गामा लोकलाज के डर से पुलिस तक नहीं गए और कुछ खास लोगों से राय ले रहे थे। तबतक अगले दिन सोमवार की रात उसने तीन लोगों की हत्या ही कर दी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि वह बार-बार उनके घर आकर लड़की की विदाई करने को कहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को नहीं हो रहा विश्वास की अकेले कर पाएगा हत्या
गांव के लोगों को कहना है कि जिस प्रकार नृशंस हत्या हुई है उसमें एक आदमी से ज्यादा ही होंगे। जो घटना के बाद भाग गए। वहीं, उसे मालूम भी था कि उन लोगों को पट्टीदारी में मटकोड़वा में जाना है।
गांव के लोगों को कहना है कि जिस प्रकार नृशंस हत्या हुई है उसमें एक आदमी से ज्यादा ही होंगे। जो घटना के बाद भाग गए। वहीं, उसे मालूम भी था कि उन लोगों को पट्टीदारी में मटकोड़वा में जाना है।
विज्ञापन
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
पैदल वहां जाने का सबसे नजदीक व सरल रास्ता वही है। जहां घटना की गई, वही सबसे सुनसान व एकांत है। क्योंकि वह 400 मीटर और आगे चले जाते तो भाई व अन्य लोगों का घर व रायगंज कस्बा आ जाता।