फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर स्कूल बस हादसा: बच्चों की हालत देख हर कोई रोया, बह रहे थे सिर्फ आंसू

Sat, 23 Dec 2023 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Dec 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur school bus accident Everyone cried seeing condition of children
हादसा होने के बाद स्कूल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में सिकरीगंज थाना क्षेत्र में स्कूल के पास हादसा होने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर कुछ दूरी पर टहल रहे संतोष, चंदन सिंह, अखंड सहित कई लोग दौड़ पड़े। गांव के अन्य लोग भी आ गए। मौके पर घायल बच्चों की हालत उनकी चीख सुनकर मौके पर मौजूद सभी की आंखों में आंसू आ गए। साक्षी के शरीर से बहते खून को देखकर लोगों के हाथ कांप गए।



 

Gorakhpur school bus accident Everyone cried seeing condition of children
गोरखपुर स्कूल बस हादसे के बाद गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

बस से बाहर आए बच्चे इतने डरे हुए थे कि सिर्फ उनके आंसू बह रहे थे। कुछ दर्द से कराह रहे थे। इतने में पुलिस और एंबुलेंस भी आ गई थी। सबको स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, लेकिन हादसे की दहशत उनके चेहरे पर परिजनों के आने के बाद भी नजर आई। कोई मां तो कोई पिता से लिपटकर रोता नजर आया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: स्कूल बस गड्ढे में गिरी, दो छात्राओं की मौत; 30 घायल

Gorakhpur school bus accident Everyone cried seeing condition of children
गोरखपुर स्कूल बस हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

प्रत्यक्षदर्शी अखंड शुक्ला, दयानिधि और राजेश ने बताया- बस की रफ्तार काफी तेज थी और पलक झपकते ही गड्ढे में दिखी। हादसे के बाद चालक भागते दिखा तो पहले लगा कि वह मदद के लिए स्कूल में सूचना देने जा रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि वह स्कूल गया ही नहीं था। स्कूल वाले भी हादसे के बाद आ गए थे, लेकिन लोगों का गुस्सा देखकर वे बच्चों को स्कूल से बाहर करके ताला बंद कर फरार हो गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur school bus accident Everyone cried seeing condition of children
स्कूल बस हादसा होने के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

साक्षी के पिता सुनील बताते हैं-स्कूल से फोन आया कि बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और आपके बच्चों को चोट लगी है। आप स्कूल पर आइए। जब स्कूल पहुंचा तो मेरी बेटी साक्षी वहां नहीं थी। मेरे घायल बच्चे मोक्ष विश्वकर्मा (6) के साथ एंबुलेंस में बैठाकर उरुवा पीएचसी भेज दिया गया। बच्ची के बारे में पूछने पर स्कूल वालों ने बताया कि उसका इलाज उरुवा चल रहा है। जब मैं उरुवा पीएचसी पर पहुंचा तो पता चला कि साक्षी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जब जिला अस्पताल पहुंचा तो बच्ची मृत मिली।

इसे भी पढ़ें: दीदी-दीदी कहते बेहोश हो गया मोक्ष, मिलने की जिद पर अड़ा रहा आयुष
 

विज्ञापन
Gorakhpur school bus accident Everyone cried seeing condition of children
गोरखपुर बस हादसा होने के बाद स्कूल के बाहर जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

मेरे बेटे को भगवान ने बचा लिया
नारायणपुर के धनविजय शर्मा बताते हैं- सातवीं में पढ़ने वाला बेटा जूनियर शुक्रवार को तैयार होकर बस में सवार हुआ था। इसके बाद उसे सीट नहीं मिली तो वह ठंड लगने की बात कहते हुए नीचे उतर गया। स्कूल न जाने की जिद करने लगा। पिता ने उसे डांटा और समझाया भी, लेकिन वह एकदम से रोने लगा। फिर पिता भी उसे लेकर घर चले गए। हादसे के बाद से पिता को इस बात से ही राहत है कि वह बेटे की बात मान गए, नहीं तो आज पता नहीं क्या हुआ होता। उसे भगवान ने बचा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed