फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: लड़कियों की जिंदगी तबाह की... चार हजार देकर करवाते थे देह व्यापार; हुक्का बार गैंगरेप कांड की पूरी कहानी

Mon, 10 Feb 2025 03:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Feb 2025 03:10 PM IST
सार

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के फ्लाइ इन होटल के मालिक अनुराग और हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा व उसकी पत्नी रूचि के खिलाफ बेतियाहाता की एक युवती ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि चार हजार रुपये देकर आरोपी उससे देह व्यापार कराते थे।

विज्ञापन
Gorakhpur police arrested Reshma and her associates young woman and a young man In prostitution case
हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
Gorakhpur Rape Case: गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कराने और उसे देह व्यापार के दलदल में धकेलने की आरोपी रेशमा खान को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। रेशमा के बयान के आधार पर गिरोह में शामिल उसके सहयोगी एक युवक और युवती को भी पुलिस ने शाहपुर इलाके से पकड़ा है। तीनों पर लड़कियों को चंगुल में फंसाकर देह व्यापार कराने का आरोप है।


रामगढ़ताल पुलिस ने पकड़ी गई चिलुआताल इलाके के फतेहपुर डिहवा की रेशमा खान (22), खोराबार के कुसम्ही बाजार ढोढ़रा पासी टोला की मुस्कान (40) और शिवपुर सहबाजगंज पादरी बाजार संगम चौराहा के श्रेय शुक्ला (22) से पूछताछ कर रविवार को तीनों जेल भिजवा दिया।
 
Gorakhpur police arrested Reshma and her associates young woman and a young man In prostitution case
आरोपी रेशमा खान - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि रामगढ़ताल क्षेत्र की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में रेशमा खान का नाम सामने आया था। दो जनवरी को रामगढ़ताल में केस दर्ज होने के बाद सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद से ही रेशमा भागी हुई थी। रेशमा को खोजने पुलिस टीम महराजगंज और प्रयागराज भी गई थी। रविवार को रामगढ़ताल क्षेत्र से ही उसे गिरफ्तार किया गया।

 
Gorakhpur police arrested Reshma and her associates young woman and a young man In prostitution case
आरोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
रेशमा ने अपना एक और नाम मनीषा भी रखा था। तीन साल से गिरोह के सरगना अनिरुद्ध ओझा से जुड़ी थी और लड़कियों को फंसाकर हुक्का बार में लाती थी। वहीं मुस्कान और श्रेय शुक्ला शाहपुर स्थित जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट के हुक्का बार में देह व्यापार से संबंधित कस्टमर के आने पर उनका स्वागत करते थे। पहले से तय कमरों में कस्टमर को पहुंचाते थे। प्रतिदिन इसके लिए दोनों को 700 रुपये मिलते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur police arrested Reshma and her associates young woman and a young man In prostitution case
आरोपी रेशमा खान - फोटो : अमर उजाला
चार हजार देकर करवाते थे देह व्यापार, शाहपुर थाने में केस दर्ज
फ्लाइ इन होटल के मालिक अनुराग और हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा व उसकी पत्नी रूचि के खिलाफ बेतियाहाता की एक युवती ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि चार हजार रुपये देकर आरोपी उससे देह व्यापार कराते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Gorakhpur police arrested Reshma and her associates young woman and a young man In prostitution case
आरोपी अनिरुद्ध - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार के इस मामले में यह चौथा केस है। इस मामले में अकेले शाहपुर थाने में तीन केस दर्ज हो चुके हैं। तीन मामलों में किशोरियों ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। इस मामले में दो आरोपियों अनुराग और अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भिजवा चुकी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed