{"_id":"61c7ec4939e71b1f7860fea8","slug":"gorakhpur-night-curfew-update-silence-on-streets-even-before-11-pm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर नाइट कर्फ्यू: रात 11 बजे से पहले ही सड़कों पर पसरा सन्नाटा, तस्वीरों में देखें कैसा रहा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू: रात 11 बजे से पहले ही सड़कों पर पसरा सन्नाटा, तस्वीरों में देखें कैसा रहा माहौल
Sun, 26 Dec 2021 09:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 26 Dec 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना से बचाव के लिए शनिवार से नाइट कर्फ्यू शुरू हो गया। पहले दिन रात 11 बजे से पहले ही ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। डीएम ने देहात से लेकर शहर तक निगरानी के लिए संबंधित क्षेत्र के मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी है। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जरूरी सेवाओं से जुडे़ लोगों को छोड़कर अन्य आने जाने वालों के साथ सख्ती शुरू कर दी गई। कर्फ्यू का पहला दिन होने के कारण लोगों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ा गया।
Trending Videos
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम का कहना है कि रात 11 बजे के बाद किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिन में भी जो कार्यक्रम होंगे उसमें शासन द्वारा तय संख्या से अधिक लोग पाए जाने पर कार्रवाई होगी। गोरखपुर महोत्सव के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम विजय किरन आनंद का कहना है कि जरूरी सेवाओं, उद्योगों में काम करने वालों को छोड़कर कोई भी बिना वजह सड़क पर मिला तो रविवार से सख्ती की जाएगी। रेलवे एवं बस स्टेशन आने-जाने की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला।
कहा कि रात्रिकालीन उद्योगों के कर्मचारियों को पहचान पत्र दिखाकर जाने दिया जाएगा। अन्य आवश्यक सेवाओं को भी पाबंदी से मुक्त रखा जाएगा। बाजार में व्यापारियों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि कोई भी बिना मास्क लगाए ग्राहक को सामान न दे।
विज्ञापन
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला।