लॉकडाउन के दौरान लोग सोशल डिस्टेंस नियमों का पालन करने के बजाय खिलवाड़ कर रहे हैं। जबकि पुलिस प्रशासन बेवजह घर से निकलने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आ रही है। पुलिस प्रशासन यह कोशिश कर रहा है कि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। प्रशासन के बार-बार मना करने के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते हुए लोग बाजारों में सामान की खरीदारी करने के लिए भीड़ इकट्ठी कर रहे हैं। जबकि प्रशासन द्वारा डोर टू डोर डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। उसके बावजूद भी लोग इस नियम की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
सभी फोटोज शिवहर्ष द्विवेदी, आनंद चौधरी, अमर उजाला गोरखपुर
2 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना से बचाव के लिए जहां पुलिस प्रशासन हजार कोशिशें कर रही है कि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें, बेवजह घर से बाहर ना निकलें, सोशल डिस्टेंस नियम का पालन करें। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो जानबूझकर मौत को चुनौती दे रहे हैं। यह तस्वीर रुस्तमपुर चौराहे की है। जहां एक बाइक पर महिला व पुरुष के साथ पांच बच्चे बैठे मिले। चालक ने हेलमेट और मास्क पहनने की जरूरत भी नहीं समझी। ऐसे में यह कदम जानलेवा हो सकता है।
3 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान लोग सोशल डिस्टेंस नियमों का पालन न होने के कारण आज नवीन मंडी में सब्जियों की फुटकर बिक्री करने वालों को खाली करा दिया गया।
4 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से निकलने वाले को पुलिस ने रुस्तमपुर में बैठाया।
5 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
नवीन सब्जी मंडी में सड़ रहे करेला को फेंक दिया गया है उसी में से अच्छे करेला को बिनते लोग।