लॉकडाउन का पालन करने के बजाय लोग नियमों का उल्लंघन करके जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई है। हालांकि अभी तक गोरखपुर में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला, इसके बाद भी यहां चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस के बार-बार मना करने के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिना काम के भी सड़क पर निकल रहे हैं।
ऐसे में पुलिस प्रशासन बेवजह घर से निकलने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आ रही है। पुलिस यह कोशिश कर रही है कि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। साथ ही शहर में आने वाले लोगों की नौसड़ चौराहे पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 12
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार करते हुए एक बाईक पर दो लोग बैठकर जाते हुए।
3 of 12
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
मास्क पहनना अनिवार्य होने के बाद भी बिना मास्क पहने निकले लोग।
4 of 12
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
बिना काम के निकलने वाले लोगों को रोककर पूछताछ करती पुलिस।
5 of 12
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान बिना काम के निकलने वाले लोगों को पुलिस ने रुस्तमपुर में बैठाया।