गोरखनाथ मंदिर में तैनात सिपाहियों (पीएसी जवानों) पर हमले का आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी आईएसआईएस कैंप की एक युवती के संपर्क में था। वह युवती से ई-मेल के माध्यम से संपर्क में आया था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि मुर्तजा ने युवती के बताए अकाउंट में कई बार रुपये भेजे थे। सूत्रों के अनुसार मुर्तजा आईएसआईएस में जाने की तैयारी कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, एटीएस की पूछताछ में मुर्तजा ने बताया कि आईएसआईएस कैंप से एक युवती ने उसे ई-मेल किया था। युवती ने अपनी फोटो उसे भेजा और भारत आने पर मिलने का वादा किया। मुर्तजा ने युवती की मांग पर उसे 40 हजार रुपये भेजे थे। यह तथ्य सामने आने के बाद जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। एजेंसियां मुर्तजा की पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में मुर्तजा ने बताया कि वर्ष 2017 में इंटरनेट पर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखने लगा। यहीं उसको ऐसे विचार आने लगे कि वह जन्नत में है, लेकिन अल्लाह उससे खफा है।
गोरखपुर कांड: अरबी भाषा के कोड में बात करता था मुर्तजा, ISIS की युवती के संपर्क में ऐसे आया
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन