{"_id":"624d1066b55d720ae978a305","slug":"gorakhpur-gorakhnath-mandir-attack-murtaza-was-trying-to-kill-himself-after-attacking-the-soldiers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर कांड: आखिर नारा-ए-तकबीर बोलकर जान क्यों देना चाह रहा था मुर्तजा, निशाने पर सिर्फ और सिर्फ सिपाही थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर कांड: आखिर नारा-ए-तकबीर बोलकर जान क्यों देना चाह रहा था मुर्तजा, निशाने पर सिर्फ और सिर्फ सिपाही थे
Wed, 06 Apr 2022 10:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhnath Mandir Attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी हमला करके गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे ज्यादा से ज्यादा सिपाहियों की जान लेना चाह रहा था। इसकी झलक वायरल वीडियो में भी दिखी है। उसने धारदार हथियार से दो सिपाहियों पर ताबड़तोड़ वार किए थे। जब गोरखनाथ मंदिर के पहले बैरियर तक पहुंचा, तब भी वर्दीधारी सिपाहियों पर हमलावर था। किसी आम जनता को नुकसान पहुंचाने का इरादा नहीं दिख रहा था।
आरोपी मुर्तजा
- फोटो : अमर उजाला
एटीएस के एडीजी, आईजी व एसटीएफ के एडीजी के साथ ही इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के अफसरों ने डेरा डाल दिया है। एनआईए के अफसर भी आ सकते हैं। गुजरात एटीएस के भी आने की चर्चा है।
मुर्तजा से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
मुर्तजा के बैग से चाकू भी बरामद
घटना के बाद आतंकी मुर्तजा के पास से धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। एफआईआर के मुताबिक, हमले के वक्त मुर्तजा के पास चाकू भी था। दो बांका (धारदार) हथियार भी बरामद किया गया है। जिस बांका से सिपाहियों पर हमला किया गया था, वह खून से सना था, जबकि दूसरा बांका व एक चाकू मुर्तजा के बैग में रखा था। सभी बरामद हथियार को सीलबंद कर जब्त कर लिया गया।

पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा
- फोटो : अमर उजाला
नेपाली करेंसी भी बरामद
जामा तलाशी के दौरान भूरे रंग की पर्स। उसके अंदर अर्थी स्कैन की पर्ची, एक आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम कार्ड, एक एटीएम कार्ड प्लैटिनम फेडरल बैंक (अहमद मुर्तजा अब्बासी के नाम का), महाराष्ट्र का एक ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का एटीएम कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, नेपाल राष्ट्र का 10 रुपये का नोट, 170 रुपये नकद (10 रुपये के 17 नोट), तीन अदद छोटी चाबी, एक माइक्रो वोडाफोन का सिम, कंधे पर टंगा रैक्सीन का काले रंग का ( एलन सॉली) पिट्ठू बैग, एक इलेक्ट्रानिक लीड लगा लैपटॉप मैक बुक व कुछ अन्य सामान थे।

अस्पताल में भर्ती घायल जवान
- फोटो : अमर उजाला
मुर्तजा एटीएस के हवाले, दर्ज केस भी ट्रांसफर
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों (पीएसी जवान) पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बासी को बरामद सामान के साथ पुलिस ने एटीएस को सुपुर्द कर दिया। गोरखनाथ थाने में दर्ज केस भी ट्रांसफर कर दिया गया है।