फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर बाढ़ अपडेट: दो नदियों का जलस्तर लाल निशान से ऊपर, दो का नीचे

Sat, 11 Sep 2021 02:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Sep 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Flood Update Rapti and Gorra water level above red mark and Rohin Ghaghra below
राप्ती नदी का पानी कम हुआ तो राजघाट के डूबे हिस्से दिखाई देने लगे। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले की दो प्रमुख नदियों राप्ती और गोर्रा का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। जबकि दो नदियों रोहिन और घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। मगर घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने और राप्ती व गोर्रा का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे की तरफ आने से बाढ़ प्रभावित इलाकों से पानी नहीं निकल पा रहा है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग हर साल बाढ़ को झेलने वाले लोग भी मान रहे हैं कि इस साल राप्ती नदी बहुत धीमी गति से नीचे आ रही है। जबकि हर साल उसका पानी जितनी तेजी से ऊपर चढ़ता था उतनी ही तेजी से नीचे आ जाता था। राप्ती नदी शुक्रवार के इस साल के उच्चतम जलस्तर खतरे के निशान से 2.34 मीटर से 95 सेमी नीचे आ गई। फिर भी वह खतरे के निशान से 1.39 मीटर ऊपर बह रही है।  
Gorakhpur Flood Update Rapti and Gorra water level above red mark and Rohin Ghaghra below
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
नदी का पानी नीचे आने के बाद कई स्थानों पर कटान होने लगा है, लेकिन सिंचाई विभाग सतर्क है। जहां भी रिसाव हो रहा है उसे ठीक किया जा रहा है। दूसरी तरफ घाघरा नदी का जलस्तर गुरुवार से ऊपर की तरफ आ रहा है। फिर भी वह खतरे के निशान से 22 सेमी नीचे बह रही है। एक दिन पहले वह खतरे के निशान से 37 सेमी नीचे थी। रोहिन नदी तेजी से नीचे आते हुए खतरे के निशान से 1.85 मीटर नीचे बह रही है। गोर्रा नदी धीरे-धीरे नीचे आ रही है। वह खतरे के निशान से 1.15 मीटर ऊपर बह रही है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारी अब राहत महसूस कर रहे हैं, मगर वह नजर गड़ाए हुए हैं। यदि किसी स्थान पर हल्का भी रिसाव हो रहा है तो उसे तुरंत ठीक किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- घर छोड़कर किराए का कमरा खोज रहे हैं लोग
Gorakhpur Flood Update Rapti and Gorra water level above red mark and Rohin Ghaghra below
गोरखपुर में बाढ़ के पानी में नहाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता केके राय ने बताया कि जहां से घाघरा निकली है वहां बारिश हुई है, इस कारण उसका पानी थोड़ा बढ़ा है। जिस नदी के क्षेत्र में बारिश होगी वह थोड़ा ऊपर होगी। जब तक बारिश रहेगी नदियां नीचे-ऊपर होती रहेंगी, लेकिन अब चिंता की बात नहीं है। पहले वाली स्थिति नहीं आने वाली है। राप्ती का पानी खतरे के निशान से सवा मीटर से अधिक ऊपर बह रहा है। सतर्कता पहले की तरह जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Flood Update Rapti and Gorra water level above red mark and Rohin Ghaghra below
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
बाढ़ प्रभावित गांवों की भी संख्या घटने लगी
जिले में नदियों के जलस्तर के साथ ही अब बाढ़ प्रभावित गांवों की भी संख्या घटने लगी है। गुरुवार को जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों की कुल संख्या 391 थी जो शुक्रवार को घटकर 384 हो गई। सदर और चौरीचौरा तहसील के सात गांव बाढ़ से मुक्त हो गए हैं। आपदा विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में बाढ़ से 3.12 लाख की आबादी प्रभावित हैं। करीब 56240 हेक्टेअर क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में है। अब तक सदर तहसील में सबसे ज्यादा 92 गांव जबकि चौरीचौरा व खजनी में सबसे कम क्रमश: 30 व 34  गांव प्रभावित हैं। इसी तरह सहजनवां में 44, कैंपियरगंज में 62, बांसगांव में 47 और गोला में 75 गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन
Gorakhpur Flood Update Rapti and Gorra water level above red mark and Rohin Ghaghra below
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
दिक्कत हो या कोई सूचना देनी हो तो यहां मिलाएं फोन-
बाढ़- 0551-2201796, 9450119142
स्वास्थ्य- 0551-2202205, 9450119127
पशुपालन- 0551-2204196
नगर निगम- 0551-2204196, 9450119104
बिजली निगम- 0551-2985901, 9450119071
जिलापूर्ति- 0551-2980096, 9450119074
पंचायतीराज- 0551-2985854, 9532824859
जलनिगम- 0551-2985913, 8765134842
पीडब्लूडी- 0551-2980093, 9532797104
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed