फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखनाथ मंदिर में चाक चौबंद रही सुरक्षा, आराम से खिचड़ी चढ़ाकर लौटे श्रद्धालु

Wed, 15 Jan 2020 09:37 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 15 Jan 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
gorakhnath temple security arrangement tight for khichdi mela gorakhpur
गोरखनाथ मंदिर में लगे खिचड़ी मेला की झलकियां। - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले में आए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस वाले तैनात रहें। बुधवार की देर रात तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी था। पुलिस की चौकसी का ही असर था कि श्रद्धालु आराम से श्रद्धा का खिचड़ी चढ़ाकर लौटे। मंदिर परिसर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात थी। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से खिचड़ी को निपटाया गया है।
gorakhnath temple security arrangement tight for khichdi mela gorakhpur
gorakhpur mahotsav - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसर में 55 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। करीब 400 कांस्टेबल के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात रहें। मंदिर में एक अस्थायी थाना और आठ पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। पार्किंग के लिए 10 स्थान निर्धारित किए गए हैं। मंदिर परिसर में अस्थायी थाना पर एक इंस्पेक्टर, 10 एसआई, 45 हेड कांस्टेबल, 11, महिला कांस्टेबल तैनात हैं।
gorakhnath temple security arrangement tight for khichdi mela gorakhpur
गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा एक पुलिस चौकी भी बनाई गई है, जिसमें दो एसआई, 10 कांस्टेबल, 09 मंदिर में वॉच टॉवर, एक सीओ, चार इंस्पेक्टर, 50 एसआई, 17 महिला एसआई, 375 हेड कांस्टेबल, 90  महिला कांस्टेबल, 400 होमगार्ड्स, 12 एलआईयू एसआई, 15 कांस्टेबल, 07 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल, 14  ट्रैफिक कांस्टेबल तैनात थे। इसके अलावा 20 जवानों को शामिल कर बनाया गया विशेष दस्ता, एक कवच, तीन कंपनी पीएसी, दो कंपनी एनडीआरएफ, दस जगहों पर डीएफएमडी, 20 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर, दो बम डिस्पोजल टीम,  डॉग स्कवायड के पुलिसकर्मी तैनात रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhnath temple security arrangement tight for khichdi mela gorakhpur
एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी, एसपी सिटी लेते रहे जायजा
एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीओ प्रवीण सिंह लगातार मंदिर परिसर में ड्यूटी का जायजा लेते रहे। अफसर एक एक कोने पर सुरक्षा की जिम्मेदारी लिए हुए थे।
विज्ञापन
gorakhnath temple security arrangement tight for khichdi mela gorakhpur
कृषि मंत्री ने स्टालों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
कृषि मंत्री ने स्टालों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही व सांसद रवि किशन ने बुधवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित गोरखपुर महोत्सव में लगे कृषि विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं किसानों तक पहुंचनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों की आमदनी दोगुनी हो। इसके लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। जैविक खादों का प्रयोग बढ़ाना है। सरकार द्वारा सोलर सिस्टम को 80 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है। किसान इसका उपयोग करें। सांसद रवि किशन ने कहा कि किसान इस प्रदर्शनी लाभ उठाएं। इस दौरान स्टालों पर तैनात कर्मचारियों ने विभिन्न कृषि उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उप निदेशक कृषि डॉ. संजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के वैज्ञानिक एसके तोमर आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed