{"_id":"61273d3f8ebc3e79f34bd0fb","slug":"flooded-roads-and-water-filled-house-after-heavy-rain-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आफत की बारिश: गोरखपुर में बरसात के बाद सड़कों पर सैलाब और घरों में भरा पानी, तस्वीरों में देखें लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत की बारिश: गोरखपुर में बरसात के बाद सड़कों पर सैलाब और घरों में भरा पानी, तस्वीरों में देखें लोगों की बढ़ी परेशानी
Thu, 26 Aug 2021 01:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पांच दिन से लगातार हो रही बारिश शहर के लोगों के लिए आफत बन गई है। इसके चलते मुख्य सड़कों से लेकर गलियां लबालब हो गईं हैं और घरों तक में पानी भर गया है। 150 से अधिक घरों में बारिश का पानी भरने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। वहीं शहर के ज्यादातर इलाकों में सड़क पर घुटने भर पानी लगने से लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव होने के कारण सड़क टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे कई राहगीर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर के रायगंज, महुई सुघरपुर, हट्ठी माई का स्थान, जिला अस्पताल, रुस्तमपुर, साहबगंज, रेती रोड, गीताप्रेस रोड आदि इलाकों की विभिन्न कॉलोनियों में पानी भर गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी लेन नंबर 12 में एक बार फिर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जलभराव के कारण एक वर्ष पहले बनी पीच सड़क काफी जगह से टूट गई। कॉलोनी के राकेश ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पंपिंग सेट लगाया गया था, लेकिन इधर दो दिनों में हुई बारिश से फिर जलभराव हो गया, उसके बावजूद भी पंपिंग सेट नहीं चलाया जा रहा है।
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
कॉलोनी में जलभराव
पादरी बाजार स्थित जंगल मातादीन के सुंदर नगर कॉलोनी में बरसात के कारण जलभराव हो गया है। नाली नहीं होने से पानी नहीं निकल रहा है, जिससे बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है। यह दुर्दशा मोहल्ले के लोगों को हर बरसात में उठानी पड़ती है। उसी मोहल्ले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान होने से राशन लेने वाले कार्ड धारकों को भी जलभराव के रास्ते जाना पड़ रहा है।

जलभराव से निजात के लिए सभी पंप चलाने के निर्देश
लगातार हो रही बारिश से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए बुधवार को नगर आयुक्त समेत नगर निगम की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में दौरा करती रही। शहर के ज्यादातर इलाकों में जलभराव होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं, रेग्युलेटर पर लगे पंपों को नहीं चलाने से जलभराव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन भी किया।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
बुधवार की सुबह भी लोगों ने इलाहीबाग रेग्युलेटर पर जाकर प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने के बाद नगर आयुक्त अविनाश सिंह अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ पंपों के बंद होने पर उन्होंने तत्काल ठीक करा कर चालू करने का निर्देश दिया।