नेपाल में बीते तीन दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग सोनौली काठमांडू, पोखरा अवरुद्ध हो गया है। लगातार गिर रहे पानी के कारण मार्ग पर भूस्खलन से सैकड़ों भारतीय ट्रक फंसी हुई है। पानी के तेज बहाव से रुपनदेही जिले के देवदह स्थित धोडॉहा पुल धंस गया है। रुपनदेही, कपिलवस्तु, नवलपरासी जिले के सैकड़ों गांव में पानी भर गया है। रोहिन, बुटवल का तिनाउ और वाणगंगा नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके कारण बीच रास्ते में सैकड़ों भारतीय वाहन फंसे हुए हैं।
Nepal Flood: नेपाल में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ का कहर, तस्वीरों में देखें पूरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुटवल के तीनाउ और कपिलवस्तु की बाणगंगा सहित रोहिन राप्ती नदियों में बाढ़ आ गई है। भूस्खलन के कारण अर्घाखांची जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला गोरुसिंगे-संधिखरका मार्ग, बुटवल से पल्पा तक सिद्धार्थ हाईवे पर भूस्खलन हुआ है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक नवलपरासी (पश्चिम) बरदाघाट नगर पालिका-10 में लंदन ब्रिज और बासा, भुटाहा और सुनवाल नगर पालिका-12 बडेरा में पानी भर जाने के बाद सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है।
जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी पूर्व के सूचना अधिकारी मधुसूदन सिंह ने बताया कि बाढ़ के बाद हाईवे पूरी तरह से बंद है। पुल गिरने के बाद से हाईवे पर गाड़ी नहीं चल रही है। जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होगी वाहन नहीं चला पाएंगे। ईस्ट-वेस्ट हाईवे के नवलपरासी ईस्ट में डायवर्जन के चलते वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। नारायणगढ़-बुटवल सड़क विस्तार के दौरान किया गया डायवर्जन बाढ़ में बह गया है।
परासी में 100 से ज्यादा घर पानी से घिरे
नेपाल के पश्चिमी नवलपरासी की झरही, तुरिया और पानभर नदियों में आई बाढ़ से 200 से अधिक घर पानी से घिर गए हैं। बाढ़ से सैकड़ों बीघा खेत में पानी भर गया है। जिला मुख्यालय पारसी में 100 से ज्यादा घर पानी से घिर गए हैं। मुख्य बाजार सड़क पर नदी में पानी भर जाने से दुकानों और उद्योगों को भी नुकसान पहुंचा है। पश्चिम नवलपरासी के मुख्य जिला अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि बाढ़ और कटाव वाले इलाकों में सुरक्षाकर्मियों को जुटाकर बचाव अभियान शुरू किया गया है।
रूपनदेही में बाढ़ एक व्यक्ति लापता
महराजगंज सीमा से सटे रुपनदेही में जिले में बाढ़ में बहकर एक व्यक्ति लापता हो गया है। जिला पुलिस कार्यालय पुलिस उपाधीक्षक सत्यनारायण थापा ने बताया कि समरीमई गांव पालिका-3 निवासी 23 वर्षीय बबलू लोध दानव नदी में कारण लापता हो गया है। बाढ़ से 15 घर बह गए हैं। रोहिणी, ओमासतिया, मार्चवारी, समरीमाई, कंचन और अन्य क्षेत्रों में अधिक नुकसान हुआ है। पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है।