उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुधारा क्षेत्र के बाघनगर में संचालित एसबीआई की शाखा में रकम जमा करने आए एक ग्राहक के 80 हजार रुपये जाली निकल गए। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। शाखा प्रबंधक की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्राहक और उसके बेटे को पुलिस ने हिरासत में लेकर शाखा के अंदर ही पूछताछ की। उधर, सूचना पर लखनऊ से एटीएस की टीम भी जांच के लिए रवाना हुई।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
एसबीआई बाघनगर शाखा के प्रबंधक कमलवीर सिंह ने बताया कि बाघनगर निवासी अब्दुल हकीम का इसी शाखा में खाता संचालित है। अब्दुल हकीम शाखा में पैसा जमा करने आया। वह 80 हजार रुपये जमा करने के लिए दिया।
3 of 5
यूपी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान देखने पर ही 500 के नोट नकली प्रतीत हुए। बैंक में मौजूद छोटी मशीन से जांच की गई तो सभी नोट नकली निकल गए। नोटों की भलीभांति जांच कराने के लिए बस्ती एसबीआई की मुख्य शाखा भेजा गया जहां बड़ी मशीन से भी जांच कराई गई तो सभी नोट नकली मिले। 500-500 के कुल 160 नोट हैं और सभी नकली हैं। पूछताछ में अब्दुल हकीम ने बताया कि वह किसान है। गनेशपुर में उसकी बेटी की शादी हुई है। बेटा वजीउद्दीन बेटी के घर गनेशपुर गया था। बेटी के वहां एक युवक ट्यूशन पढ़ाता है। उसी से 80 हजार रुपये लेकर रोजगार के सिलसिले में बेटा आया था। बेटे को नहीं पता था कि नोट नकली हैं।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
शाखा प्रबंधक ने बताया कि प्रकरण की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। पुलिस ने ग्राहक के बेटे वजीउद्दीन को भी हिरासत में ले लिया। शाखा के अंदर ही बाप-बेटे को रोका गया। लखनऊ से एटीएस की टीम भी जांच के लिए रवाना हो गई। चौकी इंचार्ज बाघनगर मनोज सिंह हिरासत में लिए गए बाप-बेटे से पूछताछ करने में जुट गए।
5 of 5
एसपी डॉ. कौस्तुभ।
- फोटो : अमर उजाला।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि शाखा प्रबंधक की सूचना पर पुलिस ने पैसा जमा करने गए अब्दुल हकीम और उसके बेटे वजीउद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शाखा प्रबंधक की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।