फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: सुबह दुकान खुलते ही लोगों ने जमकर की खरीदारी, देखें तस्वीरें

Mon, 23 Mar 2020 12:05 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Mar 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
DM K Vijayendra pandian order Shops will be open till 9.30 am for loc down in gorakhpur
जरूरी सामानों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार की सुबह जल्दी ही सभी जरूरी सामानों की दूकानें खुल गईं। और लोगों ने इस दौरान अपने घरों से निकलकर जरूरी सामानों की जमकर खरीदारी की। दूध, सब्जी, और राशन की दूकानों पर लोगों की भीड़ लग गई। बता दें कि डीएम के आदेश के अनुसार सुबह 9.30 बजे तक दूकानें बंद हो जाएंगी।   
DM K Vijayendra pandian order Shops will be open till 9.30 am for loc down in gorakhpur
जरूरी सामानों खरीदारी के लिए लोगों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि रविवार को डीएम ने लोगों से अपील की- जिला प्रशासन के मुताबिक 25 मार्च तक का लॉकडाउन जनता को महामारी बन चुके कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस और प्रशासन के लोग आपके दोस्त हैं, जरूरतमंद  के घर पहुंचकर मदद करेंगे। आप अनावश्यक रूप से घर से न निकलें। रविवार की ही तरह पुलिस और प्रशासन के अफसर 25 मार्च तक सक्रिय रहते हुए लगातार शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करते रहेंगे। निगरानी के लिए 80 से अधिक सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके अलावा एडीएम रैंक के अफसरों को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
DM K Vijayendra pandian order Shops will be open till 9.30 am for loc down in gorakhpur
दूध और सब्जियों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन यानि इन सुविधाओं पर रोक
सभी नागरिक आपातकालीन स्थिति को छोड़कर अपने-अपने घरों में ही रहेंगे
आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह बंद रहेंगे
सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकानें, शैक्षणिक संस्थान, निजी प्रतिष्ठान, रेस्त्रां -होटल बंद रहेगा
विदेश एवं बाहर से आने वाले यात्रियों, व्यक्तियों की निगरानी की जाएगी
टैक्सी, ऑटो रिक्शा के संचालन सहित किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की अनुमति नहीं
सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोग नहीं जुट सकेंगे
किसी भी तरह का सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, खेल, संगोष्ठी, सम्मेलन नहीं हो होगा
साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे, सब्जियों और फलों को छोड़कर
विज्ञापन
विज्ञापन
DM K Vijayendra pandian order Shops will be open till 9.30 am for loc down in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
एटीएम-पेट्रोल पंप खुलेंगे, निजी वाहन चलेंगे
पेट्रोल पंप और एटीएम को भी लॉक डाउन के दायरे से बाहर रखा गया है लिहाजा ये भी खुले रहेंगे। यही नहीं जरूरी कामों से बाहर निकलने के लिए निजी वाहनों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मसलन अगर आपके घर के किसी सदस्य की तबियत खराब है  या आपके जानने वालों में किसी की तबियत खराब है तो आप उसे लेकर अस्पताल जाने में निजी वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह दूध-सब्जी और दवा आदि जरूरी सामान खरीदने के लिए भी आप निजी वाहन का प्रयोग कर सकते हैं। बस यह ध्यान रखना होगा की संक्रमण से बचने के लिए खुले वाहनों जैसे बाइक आदि की जगह निजी कार आदि का प्रयोग करें।
विज्ञापन
DM K Vijayendra pandian order Shops will be open till 9.30 am for loc down in gorakhpur
जरूरी सामानों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। लॉकडाउन सिर्फ उन्हीं की सुरक्षा के लिए है। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए यह जरूरी है। लोगों से अपील है कि वे जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी किसी भी स्थिति में घरों से बाहर नहीं निकले
- के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed