फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: देव दीपावली पर सजे घाट, दीपदान कर की पूजा, तस्वीरों में देखें सुंदरता

Tue, 08 Nov 2022 10:30 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Nov 2022 10:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees observe fast on Kartik Purnima and worship
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को देव दीपावली का पर्व महानगर के धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और पूजन-अर्चन कर चंद्रमा के अर्घ्य दिया। देव दीपावली के मौके पर कई संगठनों ने दीपदान के कार्यक्रम आयोजित किए।



सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से सूर्यकुंड धाम में भगवान शिव, भगवान गणेश और लक्ष्मी नारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया गया। इसके बाद सूर्यकुंड धाम सरोवर पर 5500 दीपों का दीपदान कर महाआरती की गई। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान लोगों ने स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रदूषण के समूल नाश का संकल्प लिया।

 

Devotees observe fast on Kartik Purnima and worship
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला।

कार्यक्रम में महिला मंडल की संयोजिका सरस्वती त्रिपाठी, प्रणय कुमार श्रीवास्तव, उमाशंकर तिवारी, अरविंद चौरसिया, मदन राजभर, कनक लता मिश्रा, लोक गायक अशोक पांडेय लहरी, आचार्य पंडित शैलेश पांडेय, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
 

Devotees observe fast on Kartik Purnima and worship
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला।

हनुमान मंदिर बेतियाहाता परिसर में विश्व मोहन तिवारी व डॉ. मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में पंडित रामनारायण शास्त्री ने पूजन-अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलित किया। भजन संध्या में अनुशांत मिश्रा, शुभांजली, हरिओम और निखिल प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, विश्वजीत त्रिपाठी, विष्णुकांत शुक्ला, ज्योति गोयल, संजू जालान, सुमन छापड़िया, रेनू गोयल, रश्मि बंका, आशा मिश्रा सुमन तिवारी आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees observe fast on Kartik Purnima and worship
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला।

दीपों की रोशनी से नहाया अघोर पीठ
अघोर पीठ आश्रम में शाम को पीठ प्रमुख अवधूत छबीले राम ने पहला दीपक जलाया। उसके बाद भक्तों ने पूरे आश्रम को दीपों की रोशनी से नहला दिया। शाम सात बजे महाप्रभु की महाआरती संपन्न होने के पश्चात भजन कीर्तन का कार्यक्रम चला। कार्यक्रम का समापन सहभोज से हुआ।
 

विज्ञापन
Devotees observe fast on Kartik Purnima and worship
राजघाट राप्ती नदी में स्नान करते लोग(file) - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु मंगलवार को पवित्र नदियों और सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाई। वाराणसी से प्रकाशित हृषीकेश पंचांग के अनुसार, मंगलवार को पूर्णिमा तिथि का मान दिन में तीन बजकर 53 मिनट तक, इस दिन भरणी नक्षत्र भी संपूर्ण दिन और रात्रि को एक बजकर 52 मिनट है। ऐसे में स्नान, दान, तर्पण आदि समस्त पुण्यदाई कार्यों के लिए मंगलवार को ही मान्य रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed