लॉकडाउन में विभिन्न राज्यों में फंसे 7234 श्रमिकों को लेकर बृहस्पतिवार को छह श्रामिक स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर पहुंचीं। सुबह सात बजे से ही ट्रेनों के आने का सिलसिला शुरू हुआ और रात दस बजे के बाद अंतिम ट्रेन पहुंची। जबकि दो ट्रेनें बस्ती और गोंडा में ही टर्मिनेट हो गईं। रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की गई। नाम-पता नोट करने और आरोग्य सेतु डाउनलोड कराने के बाद रोडवेज की बसों से यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
{"_id":"5eb4e9688ebc3e907664b0ad","slug":"special-trains-reached-gorakhpur-carrying-migrant-workers-from-other-state","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन 3.0: गोरखपुर पहुंचते ही लौटी कई हजार लोगों के चेहरे पर मुस्कान, तस्वीरों में देखें ऐसे हुए घरों के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन 3.0: गोरखपुर पहुंचते ही लौटी कई हजार लोगों के चेहरे पर मुस्कान, तस्वीरों में देखें ऐसे हुए घरों के लिए रवाना
Fri, 08 May 2020 04:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 May 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
Trending Videos
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
बृहस्पतिवार को सुबह 7:20 बजे सबसे पहली ट्रेन अंकलेश्वर से पहुंची। हालांकि जिस समय ट्रेन आई, बारिश शुरू हो गई जिससे लोगों को सर्किल में खड़ा कराने में दिक्कतें आईं। रेलवे स्टाफ, आरपीएफ, जीआरपी के सिपाहियों ने खुद भीगकर लाइन टूटने नहीं दी और सभी को एक-एक कर थर्मल स्कैनिंग के लिए भेजा।
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र और तेलंगाना से छह ट्रेनें रात तक आईं। कैब-वे पर तहसीलवार बसें लगाई गईं। जबकि कुछ बसों को बाहर सड़क पर खड़ा कराया गया। बसों में चढ़ने के पहले श्रमिकों और उनके घरवालों को एक-एक पैकेट चूड़ा-लाई दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं इसके पहले वसई, भिवंडी, सूरत और नाडियाड से दो मिलाकर कुल पांच ट्रेनें आ चुकी हैं। व्यवस्था की देखरेख में एसपी रेलवे पुष्पांजलि, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर, एडीएम सिटी, एडीएम (वित्त/राजस्व), सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी ट्रैफिक, स्टेशन मैनेजर, इंस्पेक्टर जीआरपी, इंस्पेक्टर आरपीएफ, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक सहित सुरक्षा बल व रेलवे कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
किस ट्रेन से कितने श्रमिक आए
- ट्रेन संख्या
- अंकलेश्वर-गोरखपुर 1211
- पालमपुर-गोरखपुर 1181
- लिंगमपल्ली-गोरखपुर 1188
- जलंधर-गोरखपुर 1262
- बड़ौदा-गोरखपुर 1203
- भावनगर-गोरखपुर 1189