उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दो नाबालिक बच्चों की मौत मामले में एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि कैंपियरगंज के गौरीपुर गांव में किशोर इंद्रेश (15) व विशाल (14) की मौत के मामले में पुलिस ने उनके दोस्तों से जानकारियां जुटाई हैं। पता चला है कि विशाल घटना के तीन दिन पहले से जहर की पुड़िया लेकर घूम रहा था।
यूपी: तीन दिन पहले से जहर की पुड़िया लेकर घूम रहे थे किशोर, इस हाल में मिला था दोनों का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल ने पूछने पर दोस्तों से कहा था कि जब मन करेगा हम दोनों (इंद्रेश व विशाल) इसे खा लेंगे, मगर किसी ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। उधर, अब तक की जांच में पुलिस को खुदकुशी के ही साक्ष्य मिले हैं, मगर घटना की वजह क्या है, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के गौरीपुर गांव निवासी इंद्रेश साहनी व गांव के ही विशाल साहनी जिगरी दोस्त थे। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव गांव के बाहर खेत में पुआल में मिले थे। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने की पुष्टि के बाद से पुलिस खुदकुशी या हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। अब तक की जांच में खुदकुशी के ही साक्ष्य मिल रहे हैं।
इंद्रेश की जेब से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें उसने खुदकुशी की बात लिखी है और यह भी लिखा है कि उसके माता-पिता इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। घरवालों को यह सब देखकर कुछ समझ में ही नहीं आया। वह हैंडराइटिंग पर सवाल उठा रहे हैं।
पुलिस फूंक-फूंककर रख रही कदम
पुलिस इस पूरे मामले में संयम से जांच कर रही है। पुलिस को कॉल डिटेल का इंतजार है। गांव में एक लड़की से दोनों की दोस्ती की चर्चा है, मगर वह नाबालिग है। उसकी बदनामी होने के डर से पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पुलिस का मानना है कि कॉल डिटेल में अगर उससे बातचीत मिली तो ही जांच को उस ओर मोड़ा जाएगा।