फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़िए इस खूनी संघर्ष की कहानी, यहां थाने में हो रही थी बातचीत, गांव में रिश्तेदारों ने कर दी थी मां-बेटे की हत्या

Mon, 23 Nov 2020 09:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Nov 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Special story of mother and son killed by relative in gorakhpur
घटनास्थल व मृत मां-बेटे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
आज हम आपको उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की उस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। यहां सगे भाईयों में मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया था कि कई परिवारों की खुशियां तबाह हो गई। मारपीट के दौरान एक भाई की पत्नी और उसके बेटे की हत्या कर दी गई थी। हैरान करने वाली बात ये रही कि घटना वाली सुबह मारपीट की सूचना पुलिस को मिल गई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस तब मौके पर पहुंची ही नहीं थी। मारपीट के बाद दोनों पक्ष पहले अस्पताल फिर थाने पहुंचे। पुलिस थाने में बैठकर विवाद सुलझाने में जुटी रही। नतीजा यह हुआ कि एक भाई के रिश्तेदारों ने गांव में दूसरे भाई की पत्नी और युवा बेटे को मार डाला। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी कहानी...
Special story of mother and son killed by relative in gorakhpur
घटनास्थल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
घटना 23 अगस्त की है। जिले के गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गांव में सगे भाई अरविंद दुबे और राजेश दुबे के बीच एक पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। अरविंद ने महुआ का पेड़ बेच दिया था, जिसे काटने के लिए (घटना वाले दिन) ठेकेदार पहुंचा था। जैसे ही पेड़ कटना शुरू हुआ, राजेश के परिवार के लोग विरोध करने लगे।
Special story of mother and son killed by relative in gorakhpur
मृत हर्ष की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें राजेश और अरविंद समेत तीन लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने में तहरीर देने पहुंचे वहां से सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। उधर, राजेश के साथ मारपीट की खबर पाकर 10-12 की संख्या में उसके साथी और रिश्तेदार गांव में आ गए। ये लोग अरविंद के घर पहुंचे और उनकी पत्नी हेमलता (50) व बेटे हर्ष (23) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Special story of mother and son killed by relative in gorakhpur
मृत हेमलता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
हेमलता ने हमलवारों को समझाने की हजार कोशिश की थी, लेकिन हमलावर कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। ये लोग पहले मां के ऊपर टूट पड़े तो बेटा उन्हें बचाने को दौड़ा तो उसे भी मार डाला। ऐसा लग रहा था कि हमलावरों पर खून सवार था। मां-बेटे की जान लेने के बाद वह मौके से फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
Special story of mother and son killed by relative in gorakhpur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

मां और भाई की पिटाई के दौरान मृतका की दो बेटियां बचाव के लिए गांव के लोगों को बुलाने चली गईं थीं, वापस लौटीं तो मां और भाई का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगीं। इस दौरान वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा था। इस घटना में दस लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे, सभी आरोपी जेल में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed