फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भवती महिला की ऐसे हुई थी मौत, तस्वीरों में देखें पुलिस ने कैसे कब्र खोदकर निकाला शव

Sat, 14 Mar 2020 11:45 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances Police take dead body from tomb for postmortem
कब्र से शव को बाहर निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां गोपालपुर बहेरवा में 12 मार्च की रात में संदिग्ध परिस्थिति में गर्भवती महिला सुमन की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Pregnant woman dies under suspicious circumstances Police take dead body from tomb for postmortem
कब्र खोदते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
ये है पूरा मामला...
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरहनी निवासी चंद्रदेव चौधरी की पुत्री सुमन 25 की शादी बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर बहेरवा निवासी अजय के साथ अप्रैल 2019 में हुई थी। शादी के बाद मामला ठीकठाक चल रहा था।
Pregnant woman dies under suspicious circumstances Police take dead body from tomb for postmortem
मौके पर मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

पिता ने आरोप लगाया कि दामाद अजय चौधरी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। जिसकी सूचना लड़की ने कई बार मायका पक्ष को दी थी था। वहीं कई बार रिश्तेदारों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances Police take dead body from tomb for postmortem
आरोपियों ने महिला के शव को जमीन में दफना दिया था। - फोटो : अमर उजाला।
बताया जा रहा है कि मृतका चार महीने की गर्भवती थी। शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि सुमन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई और मायके वालों के पहुंचते ही लोगों ने आनन-फानन में शव को दफना दिया।
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances Police take dead body from tomb for postmortem
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

सूचना पर पहुंचे एसडीएम राजेश जायसवाल व सीओ अशोक मिश्रा ने गांव में पहुंचकर शव को कब्र से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed