फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में बाइक तेज चलाने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने पीट-पीटकर युवक की कर दी हत्या

Wed, 26 Aug 2020 08:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Aug 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Murder for over speed bike in Gorakhpur
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां झंगहा इलाके के अमडिहा गांव में बुधवार को बाइक तेज चलाने के विवाद में दो परिवारों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से अनिरुद्ध पासवान (32) की मौत हो गई, जबकि उसका भाई सोनू, पिता फागू और मां घायल हैं। अनिरुद्ध की मौत के बाद घरवाले शव लेकर थाने पहुंच गए और प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें कुछ आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी दी, तब वे लौट गए।

Murder for over speed bike in Gorakhpur
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

इसके पहले पुलिस ने अनिरुद्ध की पत्नी प्रेमलता पासवान की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित ग्राम प्रधान जगदीश पासवान, संदीप पासवान, शेरू पासवान और चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, अनिरूद्ध की मौत के बाद अब मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Murder for over speed bike in Gorakhpur
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, अनिरुद्ध का छोटा भाई बबलू बुधवार सुबह छह बजे के करीब बाइक लेकर घर से किसी काम के लिए निकला था। सतहवा पुल पर ग्राम प्रधान जगदीश पासवान, विशाल और अच्छे आदि ने उसे बाइक तेज चलाने से मना किया, जिस पर उसने गाली दे दी। इसी बात पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी फिर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder for over speed bike in Gorakhpur
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

मारपीट की सूचना पर बबलू का भाई अनिरुद्ध, मां, सोनू और पिता भी पहुंच गए। इस दौरान अनिरुद्ध के सिर में गंभीर चोट लग गई। ग्रामीण घायल अनिरुद्ध को एंबुलेंस से लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव लेकर घरवाले झंगहा थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। थाने पर करीब एक घंटे हंगामे के बाद सीओ चौरीचौरा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को कुछ आरोपितों को हिरासत में लेने की जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स लगा दी गई है।

विज्ञापन
Murder for over speed bike in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इनके खिलाफ दर्ज हुआ है केस
शंभू पासवान, अनूप पासवान, संदीप पासवान, अंदीप पासवान, विशाल, जगदीश और अंगूर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने कहा कि केस दर्ज कर कुछ आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली गई है। बुधवार सुबह तहरीर के आधार पर मारपीट का केस दर्ज किया गया था, अब हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। अन्य आरोपितों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed