उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार रात एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस उसके तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...
यूपी: पत्नी से अमानवीय कृत्य करने वाला आरोपी पति फरार, ऐसे करता था 'हैवानियत का खेल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाया और इस दौरान मारपीट भी की।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके के एक गांव में महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था। जब भी वह अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने से इनकार करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।
इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर सहजनवां संजय मिश्रा का कहना है कि महिला के आरोप के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।