फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पर वार जारी: 10674 ने लगवाया कोविड का टीका, 12 हजार लोगों का रखा गया था लक्ष्य

Tue, 16 Mar 2021 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Mar 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in Gorakhpur District
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण की सफलता के लिए सबसे अधिक बूथ सोमवार को बनाए गए थे। 127 बूथों पर लिए 12000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष कुल 10674 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया।






 

Covid Vaccination in Gorakhpur District
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत सीएचसी और पीएचसी और निजी अस्पतालों को मिलाकर कुल 127 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। जिला अस्पताल में कई डॉक्टरों ने बूस्टर डोज लगवाया।

Covid Vaccination in Gorakhpur District
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा कई फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर भी टीका लगवाने पहुंचे थे। खास बात यह रही कि हर बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गेट पर परिचय पत्र देखकर अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। इसके बाद सत्यापन हो रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid Vaccination in Gorakhpur District
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
टीकाकरण के बाद उन्हें 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में डॉक्टरों की देखरेख में बैठाया जा रहा था। किसी बूथ पर टीकाकरण का कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व अन्य बूथों का निरीक्षण किया।  

 
विज्ञापन
Covid Vaccination in Gorakhpur District
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि हर बूथ पर टीकाकरण हुआ है। कहीं से किसी की तबीयत खराब होने की सूचना नहीं मिली है। वैक्सीन लगवाने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। यह अच्छी बात है। टीकाकरण से कोविड महामारी को पूरी तरह से रोका जा सकता है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed