{"_id":"5e6096f68ebc3ec74f2b1b7f","slug":"coronavirus-alert-in-districts-around-gorakhpur-all-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम सिटी में कोरोनावायरस नहीं दे पाएगा दस्तक, किए गए हैं ये खास इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सिटी में कोरोनावायरस नहीं दे पाएगा दस्तक, किए गए हैं ये खास इंतजाम
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेपाल से आए चीनी नागरिको का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोनावायरस के मरीज भले ही अब तक गोरखपुर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर में नहीं मिले हों लेकिन इन तीन जिलों में सबसे ज्यादा लोगों की जांच की गई है। तीनों जिलों में 53,947 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। सबसे खास बात यह है इनमें से ज्यादातर लोगों का नेपाल से आना-जाना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोनावायरस को लेकर अलर्ट हो गई है। कोई भी आदमी विदेश जाने व वहां से आने पर बिना जांच के भारत में प्रवेश नहीं कर सकता है।
2 of 5
कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में जुटा स्वास्थ्य विभाग।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में भी 57 लोगों की स्क्रीनिंग हुई है उनमें सभी लोग हाल ही में विदेश से आए हैं। ऐसे लोगों पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखे हुए है। कोरोना का असर चीन सहित 25 देशों में पहुंच चुका है। दिल्ली और आगरा में संदिग्ध मरीज मिलने के बाद भारत और प्रदेश सरकार पूरी तरह से अलर्ट है।
3 of 5
भारत-नेपाल सीमा पर जुटे चीनी नागरिक। File
- फोटो : अमर उजाला।
यही वजह है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 57 ऐसे लोगों की सूची भेजी थी जो कोरोनावायरस से प्रभावित होने वाले देशों से हाल में ही लौटे थे। विभाग ने इन्हें तलाशते हुए इनकी जांच कराई, लेकिन एक में भी कोरोनावायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोरानावायरस। (File)
- फोटो : अमर उजाला
एहतियात के तौर पर विभाग इनकी एक माह तक निगरानी करते हुए इनको लोगों से दूर रहने की सलाह दे चुका है। कुछ ऐसा ही हाल सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिले का है। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के जिले सिद्धार्थनगर में पांच बॉर्डर चेक पोस्ट पर 29,863 की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
कोरोनावायरस की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : amarujala
वहीं महराजगंज में 24027 लोगों की स्क्रीनिंग बॉर्डर चेक पोस्ट पर की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जितने लोगों की सूची स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली थी उनकी स्क्रीनिंग कराते हुए उन पर विभाग नजर रखे हुए है। अभी तक कोई भी मरीज कोरोनावायरस का नहीं मिला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।