फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ये अफसर, जानिए कैसे रोक रहे संक्रमण

Sat, 11 Apr 2020 01:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Apr 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
corona warriors municipal corporation officers doing hard work during Lockdown in Gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
शहर को साफ-सुथरा रख कोरोना से जंग में नगर निगम के अफसर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बिना छुट्टी, बिना थके काम कर ये अधिकारी शहर के सभी वार्डों को सैनिटाइज करा रहे हैं ताकि कोरोना का प्रकोप सीमित किया जा सके। निगम के कई अधिकारियों की दिनचर्या सुबह पांच बजे से शुरू हो जा रही है।


रात दस बजे तक ये अधिकारी बिना रुके काम कर रहे हैं ताकि शहरवासी घरों में सुरक्षित रह सकें। किसी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। अगले दिन सभी और जोश के साथ दफ्तर पहुंचते हैं और फिर महामारी की चुनौतियों से निपटने में जुट जाते हैं। कहा जाए तो नगर निगम का हर एक अफसर कोरोना वॉरियर बन गया है।
corona warriors municipal corporation officers doing hard work during Lockdown in Gorakhpur
नगर आयुक्त, अंजनी कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे से घनघनाने लगती है मोबाइल की घंटी
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के मोबाइल फोन की घंटी इन दिनों सुबह सात बजे से ही घनघनाने लगती है। कोई शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर निगम की योजना की शिकायत करता है तो कोई जरूरत वाले स्थानों पर सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कराने की मांग। नगर आयुक्त सबकी सुनते हैं और दवा का छिड़काव सुनिश्चित कराते हैं।

दोपहर एक बजे रोज शासन की वीडियो कॉफ्रेंसिंग में जाते हैं। इसके बाद फिर से नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर महामारी की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हैं। साथ ही शहर के 70 वार्डों की सफाई में कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई, इसका फीडबैक देरशाम तक लेते हैं। देर शाम ही नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं, फिर घर जाते हैं। अगले दिन की दिनचर्या भी लगभग वैसी ही रहती है।
corona warriors municipal corporation officers doing hard work during Lockdown in Gorakhpur
अपर नगर आयुक्त, डीके सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
निभा रहे अस्पतालों को संक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेदारी
वैसे तो अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा पर शहर की स्ट्रीट लाइटों को रोशन रखने की जिम्मेदारी है, लेकिन इन दिनों उनकी भूमिका बदल गई है। महामारी के बीच सफाई के समन्वयक का काम भी वे ही देख रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर में विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन कराने के साथ सफाई व्यवस्था की जानकारी लेते रहे।

मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल जैसे हाई सेंसेटिव जगहों को सैनिटाइज कराने की जिम्मेदारी होने की वजह से हरेक छह घंटे पर इन जगहों पर पहुंच जाते हैं और अपनी देखरेख में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कराते हैं। यह सिलसिला तब तक चलता है, जब तक भरोसा न हो जाए कि किसी तरह का संक्रमण नहीं रह गया। शहर की सफाई व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी भी लेना नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
corona warriors municipal corporation officers doing hard work during Lockdown in Gorakhpur
अपर नगर आयुक्त, अनिल कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पहले अतिक्रमण, अब कोरोना को हटाने की चुनौती
नगर निगम क्षेत्र काफी बड़ा होने की वजह से इन दिनों अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह पर शहर के एक जोन को सैनिटाइज कराने के साथ ही बेहतर ढंग से सफाई कराने की भी जिम्मेदारी है। शुक्रवार सुबह भी संबंधित जोन के सैनिटरी इंस्पेक्टर से सैनिटाइजेशन और सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। साथ ही उन्हें विभिन्न माध्यमों से आयी शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया।

हालांकि नगर आयुक्त ने इनको मुख्य जिम्मेदारी शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की दी है। लेकिन इन दिनों अभियान पूरी तरह से बंद है तो पूरा ध्यान कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने पर है। भूमिका बदली तो दिनचर्या भी बदल गई। अब सुबह से शाम तक कोरोना संक्रमण की चुनौतियों से निपटने और शहर को साफ-सुथरा बनाने में गुजरता है। 
विज्ञापन
corona warriors municipal corporation officers doing hard work during Lockdown in Gorakhpur
उप नगर आयुक्त, संजय शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
दोहरी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे
जहां नगर निगम के सारे अधिकारियों का सारा जोर सैनिटाइजेशन और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर है, वहीं उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला का अधिकांश ध्यान नगर निगम के कान्हा उपवन में रखे गए करीब ढाई हजार बेजुबान गोवंश की भूख-प्यास मिटाने पर रहता है।

शुक्रवार सुबह निगम के कर्मचारी ज्ञान पांडेय से कान्हा उपवन में भूसा, चोकर आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही गोवंश के खाने-पीने की चीजों में किसी भी तरह की कमी नहीं होने देने का निर्देश दिया। इस जिम्मेदारी के साथ ही संजय शुक्ला शहर के एक जोन में सैनिटाइजेशन और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed