फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन को लेकर यहां तैयारियां जोरों पर, पोर्टल पर अपलोड होगा इन खास लोगों का डाटा

Sun, 13 Dec 2020 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Dec 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine Preparations starts by health Department in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay
कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर है। पहले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर के डाटा को कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। करीब 25 हजार लोगों के डाटा पोर्टल पर अपलोड होने हैं। इसके बाद से बुजुर्गों के डाटा अपलोड किए जाएंगे। डाटा इकट्ठा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग आशा, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगाने की तैयारी में जुट गया है।
Corona vaccine Preparations starts by health Department in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay
पहले और दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर को कोरोना वैक्सीन लगने हैं। इसके लिए जिले के 700 से अधिक निजी और सरकारी अस्पतालों के कर्मियों की सूची विभाग की ओर से मांगी गई थी। इनमें करीब 25 हजार से अधिक लोगों की सूची तैयार भी हो चुकी हैं, जो कोविन पोर्टल पर अपलोड हो रही है।
Corona vaccine Preparations starts by health Department in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay
पोर्टल में स्वास्थ्य कर्मियों के नाम, पते, पारिवारिक विवरण की पूरी जानकारी अपलोड की जा रही है। एसीएमओ डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि पहले चरण और दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर और फ्रंट हेल्थ वर्कर को टीके लगाए जाएंगे। तीसरे चरण में पोर्टल पर बुजुर्गों के डाटा अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित भी कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona vaccine Preparations starts by health Department in Gorakhpur
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
कौन सी वैक्सीन आएगी, इस पर फैसला नहीं
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि शासन कौन सी वैक्सीन उपलब्ध कराएगा, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है। वहीं, दूसरी ओर भारत बायोटेक के को-वैक्सीन की चर्चा जोरों पर है। उम्मीद जताई जा रही है कि यही वैक्सीन लोगों को लगेगी।
विज्ञापन
Corona vaccine Preparations starts by health Department in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
सीएमओ ने बताया कि फाइजर वैक्सीन की भी चर्चा है। लेकिन उसे रखने के इंतजाम विशेष तौर पर करने होंगे। क्योंकि उसे माइनस 70 से 78 तापमान के बीच रखना होगा। जिसकी तैयारी विभाग की ओर से अब तक नहीं की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed