महाअभियान: गोरखपुर में 10462 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह
सोमवार को महाअभियान के तहत 108 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 10800 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 10462 ने वैक्सीन लगवाई। इसमें 9866 को पहली डोज जबकि 596 को बूस्टर डोज लगाई गई।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी समेत निजी अस्पतालों में कुल 108 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। इस बीच कई छूटे हुए हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में टीका लगवाने पहुंचे थे।
इनके अलावा 45 वर्ष से ऊपर के लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। करीब सभी बूथों पर ऐसे लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे थे। खास बात यह है कि लोग रुपये देकर भी टीका लगवाने निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। हर बूथ पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे।