फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड जांच: एंटीजन और आरटीपीसीआर नहीं पकड़ पा रहा कोरोना, मुश्किल में लोग

Thu, 15 Apr 2021 08:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Apr 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Corona unable to catch antigen and RTPCR
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की जांच एंटीजन व आरटीपीसीआर भी नहीं पकड़ पा रहा है। किसी की एंटीजन पॉजिटिव तो किसी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। जबकि दोबारा जांच कराने पर एंटीजन निगेटिव तो आरटीपीसीआर पॉजिटिव आ रही है। ऐसे मामले सामने आने के बाद लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है वह किस जांच पर भरोसा करें। ऐसे मरीजों का इलाज कोविड की तर्ज पर बीआरडी में चल रहा है।


 
Corona unable to catch antigen and RTPCR
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक बीआरडी में 40 से अधिक मरीज ऐसे हैं, जिनकी एंटीजन निगेटिव तो आरटीपीसीआर पॉजिटिव। कई ऐसे हैं, जिनकी आरटीपीसीआर पॉजिटिव और एंटीजन निगेटिव। ऐसे मामलों में आम आदमी की मुश्किलें बढ़ रही है। जांच में असमंजस होने की वजह से लोग लापरवाही बरत जा रहे हैं। इसकी वजह से अन्य लोग संक्रमण के शिकार हो जा रहे हैं।

 

Corona unable to catch antigen and RTPCR
कोरोना टेस्ट - फोटो : PTI

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलाजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह के अनुसार कोई भी रिपोर्ट पॉजिटिव आए, तो पॉजिटिव मानकर ही सतर्कता बरतें। पॉजिटिव ना अने पर यदि लक्षण हैं सतर्कता के साथ इलाज कराएं। कोरोना वारयस की बदलती संरचना की वजह से यह मुश्किलें खड़ी हो रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona unable to catch antigen and RTPCR
कोरोना वायरस की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

इसकी वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। बताया कि यही वजह है कि डॉक्टर रिपोर्ट आरटीपीसीआर और एंटीजन की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी चेस्ट सीटी स्कैन की सलाह दे रहे हैं। बताया कि ऐसे मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।


 

विज्ञापन
Corona unable to catch antigen and RTPCR
कोरोना की जांच कराते लोग। - फोटो : अमर उजाला

लक्षण दिखें तो तत्काल कराएं इलाज
डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि अगर लक्षण दिखता है तो तत्काल जांच कराएं। अगर जांच में देरी करते हैं तो वायरस शरीर के दूसरे हिस्सों में पहुंच जाता है। ऐसे में एंटीजन और आरटीपीसीआर की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। अगर लक्षण है और रिपोर्ट निगेटिव आती है तो लापरवाही न बरतें। तत्काल डॉक्टरों की सलाह पर दवा लें। अगर लापरवाही बरतते हैं तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed