फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का डर: संक्रमित महिला की मौत के बाद पड़ोसियों ने बंद किए दरवाजे, ठेले पर मां का शव लेकर श्मशान पहुंचा बेटा

Mon, 19 Apr 2021 04:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Apr 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Corona patient woman death Funeral by son after neighbors ignore dead body in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो दिन से होम आइसोलेशन में रह रही 55 वर्षीय संक्रमित महिला को इलाज न मिलने से रविवार को उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना देने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर नहीं गई। मदद मांगने पर मोहल्ले वालों ने दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लिए। रोते-बिलखते हुए बेटे ने मां के शव को अकेले कफन में लपेटा और ठेले पर लादकर श्मशान घाट पहुंच गया। वहां अकेले ही उसने मां का अंतिम संस्कार किया।
Corona patient woman death Funeral by son after neighbors ignore dead body in gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
जानकारी के मुताबिक, बीते आठ अप्रैल को गोला कस्बे से 55 यात्री बस बुक कर कुंभ स्नान के लिए हरिद्वार गए थे। सभी लोग 16 अप्रैल को वापस लौटे। कुछ यात्रियों की तबीयत खराब होने पर तहसील प्रशासन ने सबकी कोविड जांच कराई तो नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें गोला कस्बे के वार्ड संख्या-5 की 55 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिलीं। डॉक्टरों ने संक्रमित महिला को 14 दिन क्वारंटीन रहने की सलाह दी थी। वह बीते शुक्रवार की शाम से ही होम आइसोलेशन में रह रही थीं। लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला की न ही जांच की और न ही कोई दवा दी।
Corona patient woman death Funeral by son after neighbors ignore dead body in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार रविवार की सुबह अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। जब तक इलाज के लिए कहीं ले जाते, तब तक उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद महिला की मौत की सूचना पाकर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां नहीं पहुंची। कोरोना केस होने के कारण मोहल्ले के लोगों ने भी मुंह मोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona patient woman death Funeral by son after neighbors ignore dead body in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
कहीं से कोई उम्मीद न देख मृतका के बेटे ने ही मास्क व ग्लव्स लगाकर मां को कफन में लपेटा और अकेले ही ठेले पर लादकर गोला स्थित मुक्तिधाम पर पहुंचा। वहां उसने अकेले ही चिता सजाई और मुखाग्नि देकर मां का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान भी कोविड प्रोटोकाल के तहत जिम्मेदार विभाग का कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
Corona patient woman death Funeral by son after neighbors ignore dead body in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
अधिकारी बोले
  • चिकित्सा प्रभारी डॉ. योगेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहे लोगों को दवा देने का निर्देश दिया गया था। मामले में लापरवाही बरतने वाली टीम को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
  • गोला एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहे लोगों को घर पर ही दवा-इलाज मिलना चाहिए। यह स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। गोला में महिला की मौत का मामला गंभीर है। इस मामले की जांच कराएंगे। जांच कराकर दोषी के खिलाफ करवाई कराएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed