फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: रिपोर्ट का न करें इंतजार, विशेषज्ञों की सलाह पर करें ये काम

Wed, 14 Apr 2021 03:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Apr 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
Corona new strain attack on Lung
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सैकड़ों ऐसे लोग हैं जो आरटीपीसीआर रिपोर्ट के इंतजार के चक्कर में खुद की जान आफत में डाल रहे हैं। एंटीजन से निगेटिव आने के बाद आरटीपीसीआर की रिपोर्ट के चक्कर में दवाओं का न खाना उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर एंटीजन और आरटीपीसीआर से रिपोर्ट निगेटिव आ रही है तो निश्चिंत न रहे। कोविड के लक्षण अगर दिखते हैं तो एक बार चेस्ट का एक्स-रे जरूर कराएं। क्योंकि दूसरी लहर का कोरोना वायरस बेहद खतरनाक है।
Corona new strain attack on Lung
डॉ. अश्वनी मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि इस बार वायरस तेजी से असर कर रहा है। वायरस नाक के रास्ते गले में कब पहुंच जा रहे हैं यह कह पाना मुश्किल हैं। इसकी वजह से एंटीजन की रिपोर्ट निगेटिव आती है। इस बीच अगर थोड़ी सी देरी हो रही है तो वायरस सीधे फेफड़ों में पहुंच जा रहा है। ऐसे में आरटीपीसीआर की रिपोर्ट भी निगेटिव आ रही है। ऐसे केस लगातार सामने आ रहे हैं।

Corona new strain attack on Lung
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केस-एक  
रिपोर्ट के इंतजार में बिगड़ गई तबीयत

राम जानकी नगर के 47 वर्ष के एक व्यक्ति की चार दिन पहले तबीयत बिगड़ी। डॉक्टर को दिखाया तो कोरोना जांच की सलाह दी। जिला अस्पताल में जांच एंटीजन और आरटीपीसीआर से कराई। एंटीजन की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट के लिए परिजन इंतजार करते रहे। इस बीच हालात इतनी बिगड़ गई की मरीज को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा। इस बीच 12 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टरों ने बताया कि सही समय पर कोविड का इलाज नहीं मिला। इसकी वजह से वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona new strain attack on Lung
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
केस -दो
एंटीजन की रिपोर्ट निगेटिव लेकिन हालत बिगड़ी

बिछिया की रहने वाली 33 साल की एक महिला को कोविड के लक्षण दिखा तो परिजनों ने निजी डॉक्टर से संपर्क किया। इस बीच डॉक्टर ने कोरोना जांच की सलाह दी। जिला अस्पताल में एंटीजन और आरटीपीसीआर से जांच कराई। एंटीजन की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि आरटीपीसीआर के लिए 72 घंटे इंतजार करने को कहा। इस बीच रिपोर्ट आने सेे पहले ही उनकी हालत बिगड़ गई। किसी तरह परिजनों ने बीआरडी के कोविड वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक अगर सही समय पर कोविड का इलाज शुरू हो जाता तो मरीज को वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
Corona new strain attack on Lung
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
सही जानकारी के लिए कराएं चेस्ट का एक्स-रे
डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि अगर कोविड के लक्षण हैं और रिपोर्ट निगेटिव आ रही है तो ऐसे लोग तत्काल चेस्ट का एक्स-रे कराएं। चेस्ट एक्स-रे की रिपोर्ट से सही जानकारी मिल जाएगी। बताया कि इस बार वायरस का असर फेफड़ों पर ज्यादा है। दो से तीन दिनों के अंदर ही वायरस फेफड़ों को खराब कर दे रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed