फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला अपराध और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Thu, 01 Oct 2020 07:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Oct 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against women crime and Rahul Gandhi arrest after Hathras case
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में बढ़ते महिला अपराध और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला महिला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका तो महानगर कांग्रेस ने रैली निकालकर धरना दिया। इस दौरान चक्का जाम करने की कोशिश कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

Congressmen protest against women crime and Rahul Gandhi arrest after Hathras case
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की (पूर्वी जोन) अध्यक्ष शहला अहरारी के नेतृत्व एवं गोरखपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सोनिया शुक्ला की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने शास्त्री चौराहे पर मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।  हालांकि इस प्रयास के दौरान पुलिस ने उनसे एक पुतला छीन लिया, लेकिन कांग्रेसियों ने दूसरा पुतला दहन कर दिया।

 

Congressmen protest against women crime and Rahul Gandhi arrest after Hathras case
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलता चतुर्वेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश यादव, महानगर महिला अध्यक्ष सबीहां शब्जपोश, महेंद्र मोहन तिवारी, कुसुम पांडे, नवीन उपाध्याय, बादल चतुर्वेदी, उमेश शुक्ला, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congressmen protest against women crime and Rahul Gandhi arrest after Hathras case
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

चक्का जाम के प्रयास में पुलिस की नोकझोंक
हाथरस पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने धरना दिया। इसके बाद गोलघर स्थित टाउनहाल चौराहा पर चक्का जाम करने की कोशिश तो पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। जिसमें महानगर अध्यक्ष समेत कुछ कांग्रेसियों को चोटें भी आईं। इसके बाद कांग्रेसियों को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसएसपी को दिया। इस दौरान दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, विनोद जोजफ, राणा राहुल सिंह, अमरजीत यादव, तौकीर आलम, राकेश राम त्रिपाठी, रोहन पांडेय, दिलीप कुमार निषाद, अमित त्रिपाठी, डॉ. अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
Congressmen protest against women crime and Rahul Gandhi arrest after Hathras case
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

कुछ कांग्रेसी गिरफ्तार, छोड़े गए
उरुवां में चक्का जाम की कोशिश कर रहीं जिलाध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इस दौरान जितेंद्र पांडेय, घटोत्कच शुक्ला, अनिल सोनकर, साहिल विक्रम तिवारी, विक्रमादित्य, महेंद्र नाथ मिश्रा, उषा श्रीवास्तव, सचिदानंद तिवारी, गणेश सिंह, हकिम मोहम्मद जैदी, पारस चंद कौशिक, अली हुसैन, बद्रीविशाल शुक्ला, शादाब अहमद आदि मौजूद थे रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed