फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: कूलर, गमले, फ्रीज ट्रे और टायर में जमा न होने दें पानी, जानिए क्यों स्वास्थ्य विभाग कर रहा अपील

Sun, 29 Aug 2021 02:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 29 Aug 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
CMO made people aware to prevent dengue
डेंगू। (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

गोरखपुर में सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बारिश के इस मौसम में एक चम्मच साफ पानी भी इकट्ठा न होने दें। कूलर, गमले, फ्रीज ट्रे, टायर, ट्यूब, नाद आदि हर छोटी-बड़ी जगह की जांच करके भरे पानी को साफ कर दें। क्योंकि बारिश में साफ पानी में डेंगू के मच्छर पनपते हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।



सीएमओ ने बताया कि डेंगू का मच्छर केवल साफ पानी में पनपता है। इसका वाहक एडीज मच्छर है, जो दिन के समय काटता है। पिछले साल सतर्कता बरते जाने के कारण डेंगू के सिर्फ छह मामले सामने आए। विगत दो वर्षों से डेंगू के कारण जिले में कोई मौत नहीं हुई है। सतर्कता का यही स्तर बना कर रखना है।

CMO made people aware to prevent dengue
डेंगू - फोटो : अमर उजाला।

इनके बावजूद भी अगर डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं तो चिकित्सक की निगरानी में इलाज करवाएं। खुद से चिकित्सा करने का प्रयास न करें। सीएमओ डॉ. पांडेय ने इस बात पर जोर दिया कि अगर जिले के किसी भी निजी अस्पताल या फिर लैब में डेंगू का मामला सामने आता है तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को इसकी जानकारी दें।  
 

CMO made people aware to prevent dengue
डेंगू से अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

इस बात का रहे ध्यान
नोडल अधिकारी वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के डॉ. एके चौधरी ने बताया कि डेंगू के सामान्य मामलों में बुखार का चौथा से सातवां दिन बेहद खतरनाक होता है। पहले दिन से लेकर पांच दिन तक सिर्फ एनएसवन टेस्ट पॉजिटिव आता है, जबकि पांच दिनों के बाद एलाइजा टेस्ट पॉजिटिव आता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CMO made people aware to prevent dengue
डेंगू से अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

हड्डीतोड़ बुखार के तौर पर पहचान
नोडल अधिकारी ने बताया कि डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर के काटने के पांच से छह दिन बाद डेंगू के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। डेंगू के सबसे खतरनाक लक्षणों में हड्डियों का दर्द शामिल है। इसी वजह से डेंगू बुखार को हड्डीतोड़ बुखार के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
CMO made people aware to prevent dengue
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला
ये हैं लक्षण
त्वचा पर चकत्ते, सिर दर्द, पीठ दर्द, आंखों में दर्द, तेज बुखार, मसूड़ों से खून बहना, नाक से खून बहना, जोड़ों में दर्द, उल्टी, डायरिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed