फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, तस्वीरों में देखें दिनभर की हलचल

Sat, 05 Sep 2020 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Sep 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath visit in gorakhpur today latest cm yogi updates
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। सात दिवसीय पुण्यतिथि समारोह के छठे दिन यानी शनिवार को गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सातवें दिन रविवार को महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।

Cm Yogi Adityanath visit in gorakhpur today latest cm yogi updates
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं महंत अवेद्यनाथ दोनों की श्रद्धांजलि सभाओं में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हैं। सभा में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए केवल 80 लोग मौजूद रहेंगे। बाकी लोग गोरखनाथ मंदिर के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से श्रद्धांजलि सभा से जुड़ सकेंगे। आयोजन का इन माध्यमों से सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

Cm Yogi Adityanath visit in gorakhpur today latest cm yogi updates
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

पुण्यतिथि समारोह के दौरान श्रद्धांजलि सभा के एक दिन पहले से रामचरित मानस के 48 घंटे के अखंडपाठ की परंपरा है। परंपरा के निर्वहन के लिए शुक्रवार की सुबह 10 बजे से गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थापित ब्रह्मलीन महंतों के समाधि स्थल पर अखंड मानसपाठ शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath visit in gorakhpur today latest cm yogi updates
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

अखंड मानसपाठ का समापन रविवार सुबह 10 बजे होगा। इस दौरान लगातार ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। गोष्ठियों में विशेषज्ञ लोग अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। इसके अलावा श्रीराम कथा प्रतिदिन चल रही है।

विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath visit in gorakhpur today latest cm yogi updates
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

श्रीराम कथा का आनंद लेने के लिए श्रोताओं को बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। 80 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था नहीं है। गोरखनाथ मंदिर में चल रहे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लोगों का पहले से आवेदन पड़ा हुआ है। उसी अनुसार लोगों को बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed