फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath lay foundation stone for 165 development works costing 101 crores today in gorakhpur

सीएम योगी आज गोरखपुर वासियों को देंगे विकास का तोहफा, 101 करोड़ की लागत वाले कार्यों का करेंगे शिलान्यास

Thu, 08 Oct 2020 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Oct 2020 12:28 PM IST
सार

  • 101 करोड़ की लागत वाले 165 विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास
  • 55 जगहों पर किया जाएगा सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath lay foundation stone for 165 development works costing 101 crores today in gorakhpur
55 जगहों पर किया जाएगा सीएम योगी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहरवासियों को विकास का तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नगर निगम के 70 वार्डों और सहजनवां नगर पंचायत के 165 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन

 
इन विकास परियोजनाओं की लागत 101 करोड़ रुपये है। ज्यादातर काम सड़क व नाली से संबंधित हैं। 153 विकास कार्य नगर निगम क्षेत्र के हैं। नगर निगम, नगर पंचायत सहजनवां व आरईएस से संबंधित विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम को राज्य सरकार यादगार बना रही है।
विज्ञापन


यह पहला मौका है, जब मुख्यमंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम का प्रसारण शहर, सहजनवां के 55 स्थानों पर किया जाएगा। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गईं हैं। हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। सांसद, विधायक, पार्षद के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को भी शिलान्यास समारोह में आमंत्रित किया गया है। हर विकास कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए दो-दो स्थानीय नागरिकों को नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में बनेंगी 153 सड़कें

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की ज्यादातर विकास परियोजनाओं में सीसी, इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण होना है। शहरी क्षेत्र में 153 सड़कें बनाई जानी हैं। सहजनवां नगर पंचायत में सड़क, नाली से संबंधित 12 कार्य होंगे।  
 
कार्यवाहक जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आज शाम विकास कार्यों का लखनऊ से वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शहर क्षेत्र में 54 और सहजनवां में एक जगह पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। मुख्यमंत्री गोरखपुर की जनता से संवाद भी करेंगे।

ये हैं परियोजनाएं
3333.38- लाख रुपये की लागत से नगर निगम के 70 वार्डों में होंगे कार्य
6158.63- लाख रुपये की लागत से होंगे आरईएस से जुड़े विकास कार्य
539.79- लाख रुपये की लागत से होगा नगर पंचायत सहजनवां में कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed