फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर मेट्रो को लेकर CM योगी के दो बड़े ऐलान, देखें क्या होगा रूट, कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?

Thu, 06 Feb 2020 09:16 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 06 Feb 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath two big decision on gorakhpur metro, see metro route map
(फाइल फोटो)।
अब गोरखपुर में भी जल्द मेट्रो का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में गोरखपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। गोरखपुर में मेट्रो को लेकर प्रस्तुतीकरण देखते हुए सीएम योगी ने दो बड़े सुझाव भी दिए। गोरखपुर में मेट्रो स्टेशन कहां-कहां बनेंगे, इसके दोनों रूट कहां-कहां तक होंगे। इसका नक्शा भी सामने आ गया है।
chief minister yogi adityanath two big decision on gorakhpur metro, see metro route map
नक्शा। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गोरखपुर में लाइट मेट्रो (एलआरटी) ज्यादा सफल होगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी को निर्देश दिया है कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास ही मेट्रो का स्टेशन बनाएं, जिससे यात्रियों को मेट्रो से उतर कर रेलवे स्टेशन जाने में सुविधा हो।

उन्होंने कहा है कि यहां तीन कार वाले मेट्रो पर आधारित प्रस्ताव तैयार किए जाएं, जिससे भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर कोई समस्या न आए।
chief minister yogi adityanath two big decision on gorakhpur metro, see metro route map
गोरखपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में यातायात को लेकर मेट्रो समेत अन्य विकल्पों पर कार्य करते हुए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगरा और प्रयागराज में मेट्रो समेत अऩ्य यातायात विकल्पों पर कार्य करने में तेजी लाने के लिए कहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइट मेट्रो के दो कारीडोर बनेंगे, सभी स्टेशन एलिवेटिड होंगे

chief minister yogi adityanath two big decision on gorakhpur metro, see metro route map
फाइल फोटो।
गोरखपुर में लाइट मेट्रो के दो कारीडोर बनाए जाएंगे। सभी स्टेशन एलिवेटिड होंगे। इस पर करीब 4589 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath two big decision on gorakhpur metro, see metro route map
(फाइल फोटो)।
पहला कारीडोर श्याम नगर से एमएमएम इंजीनियरिंग कालेज तक 15.14 किमी लंबा होगा, इसमें 14 स्टेशन बनाए जाएंगे। अनुमान है कि वर्ष 2024 में 1.55 लाख लोग इसमें रोजाना सफर करेंगे। ये संख्या वर्ष 2031 में बढ़कर 2.05 लाख होगी, जबकि अगले दस साल यानि वर्ष 2041 तक इसमें 2.73 लाख लोग रोजाना सफर कर सकेंगे।

दूसरा कारीडोर बीआरडी मेडिकल कालेज से नौसाद के बीच बनेगा, जो 12.70 किमी लंबा होगा, इसमें 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं। अनुमान है कि वर्ष 2024 में 1.24 लाख लोग इसमें रोजाना सफर करेंगे। ये संख्या वर्ष 2031 में बढ़कर 1.73 लाख होगी, जबकि अगले दस साल यानि वर्ष 2041 तक इसमें 2.19 लाख लोग रोजाना सफर कर सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed