फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी आदित्यनाथ के एक बुलावे पर कभी दौड़े आते थे 'अंगद' और 'हनुमान', अब हुए लापता

Thu, 06 Feb 2020 12:03 PM IST
विजय जैन टीपी शाही, गोरखपुर
टीपी शाही, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 06 Feb 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath loved angad and hanuman very much, unique story behind this
योगी आदित्यनाथ को लेकर गोरखपुर में काफी रोचक किस्से प्रचलित - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर गोरखपुर में काफी रोचक किस्से प्रचलित हैं। इनमें एक किस्सा 'अंगद' और 'हनुमान' को लेकर है। योगी जब मुख्यमंत्री नहीं केवल यहां के सांसद थे तो उनके एक बुलावे पर 'अंगद' और 'हनुमान' दौड़े चले आते थे। जब से योगी मुख्यमंत्री बनने के बाद लखनऊ शिफ्ट हो गए। तब से 'अंगद' और 'हनुमान' भी गोरखनाथ मंदिर के आसपास नजर नहीं आए।


 
yogi adityanath loved angad and hanuman very much, unique story behind this
योगी आदित्यनाथ
बात हो रही है 'अंगद' और 'हनुमान' नाम के बंदरों की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इंसानों की तरह से जानवरों के प्रति प्रेम भी सर्व विदित है। मंदिर की गौशाला में सैकड़ों की संख्या में मौजूद हर गाय का नाम उन्होंने रखा है। वे उनका नाम लेकर बुलाते हैं। इसी तरह से मंदिर के बगीचे में रहने वाले दो बंदर भी कभी उनके बहुत ही प्रिय थे। एक का नाम वह अंगद तो दूसरे का नाम हनुमान रखे थे।
yogi adityanath loved angad and hanuman very much, unique story behind this
योगी आदित्यनाथ
योगी जब सांसद थे तो जनता दरबार कार्यालय के बाहर लगता था। कुर्सी पर बैठकर वह जब अपना कार्य करना शुरू करते थे उस बीच वह जैसे ही बुलाते थे अंगद हनुमान को दोनों उनके पास पहुंच जाते थे। योगी आदित्यनाथ कुर्सी पर बैठक कर लोगों के प्रार्थना पत्र देखते थे। इस दौरान दोनों बंदर वहां पहुंच जाते थे। जो पहले पहुंचा वह उनकी गोद में बैठ जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
yogi adityanath loved angad and hanuman very much, unique story behind this
योगी आदित्यनाथ
योगी अंगद हनुमान को बिस्किट, केला सहित अन्य फल खिलाते थे। योगी के गोद में उनका बैठना देख लोग हंसते थे, पर उन पर कोई असर नहीं पड़ता था। जब वह कहते थे तो दो बंदर वहां से चले जाते थे। अंगद हनुमान का आना मंदिर में आना बहुत दिनों तक था। जब योगी गोरखपुर से चले गए अब वह बंदर नहीं दिखाई पड़ते हैं। कारण, जब योगी यहां आते हैं तो मंदिर पर भारी भीड़ रहती है। डॉग स्कवायड भी घूमते रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed