फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: नीम की पत्तियों में है इस वायरस को मारने की क्षमता, लैब में भी मिला सौ फीसदी रिजल्ट

Tue, 20 Oct 2020 10:31 AM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Oct 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Capability to kill dengue virus in neem leaves
नीम। (फाइल फोटो) - फोटो : iStock

नीम की पत्ती में दो ऐसे तत्व मिले हैं, जिनसे डेंगू वायरस से हुए संक्रमण को पूरी तरह से काबू में किया जा सकता है। यह निष्कर्ष गोरखपुर विश्वविद्यालय के बायोटेक्नालॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. शरद मिश्र और पाथफाइंडर रिसर्च एंड ट्रेनिंग फाउंडेशन के वैज्ञानिक डॉ. विवेक धर द्विवेदी के शोध में सामने आया है। इनके शोध पत्र को वर्ष 2020 में अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘जर्नल ऑफ बायोमालेक्युलर स्ट्रक्चर एंड डायनामिक्स’ में प्रकाशित किया गया है।

Capability to kill dengue virus in neem leaves
बाएं डॉ. विवेक और दाएं प्रो. शरद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

प्रो. शरद और डॉ. विवेक को वर्ष 2017 में भी नीम की पत्तियों में डेंगू वायरस से लड़ने में सहायक तीन तत्व मिले थे, लेकिन तब लैब में टेस्टिंग में परिणाम उत्साहवर्धक नहीं निकला। इसके बाद से नीम के 40 से ज्यादा तत्वों का परीक्षण किया गया। जिसमें निकोटिफ्लोरिन और एपीकैटेकीन के अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

 

Capability to kill dengue virus in neem leaves
नीम। (फाइल फोटो) - फोटो : iStock

कंप्यूटेशनल विधि से शोध के बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय के लैब में सह आचार्य डॉ. नूरुद्दीन खान की निगरानी में टेस्टिंग की गई। वहां भी नतीजा सौ फीसदी सही पाया गया। डॉ. विवेक ने बताया कि डेंगू वायरस कि दवाओं पर क्लीनिकल ट्रायल कर रहे वैज्ञानिकों को नीम के इन तत्वों को साथ लेकर ट्रायल की सलाह दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Capability to kill dengue virus in neem leaves
नीम। (फाइल फोटो) - फोटो : iStock
पहले खोजे गए तत्व ज्यादा प्रभावी नहीं
प्रो. शरद मिश्रा और डॉ. विवेक धर द्विवेदी ने 2017 में नीम की पत्ती में नींबिन, बीफेसिटाइल नींबिन और सेलेटाइन नींबिन नाम के यौगिकों को खोजा था। डॉ विवेक का दावा है कि ताजा शोध में कारगर तत्व मिले हैं। जो वायरस के संक्रमण को फैलने से सौ फीसदी रोक देंगे।

 
विज्ञापन
Capability to kill dengue virus in neem leaves
गोविवि के बायोटेक्नालॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. शरद मिश्र। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
गोविवि के बायोटेक्नालॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. शरद मिश्र ने कहा कि नीम की पत्तियों में पाए जाने वाले निकोटिफ्लोरिन और एपीकैटेकीन में डेंगू की रोकथाम की अपार संभावनाएं हैं। शोध में उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। लैब टेस्टिंग में भी रिजल्ट बेहतर है। इसे दवा के रूप में विकसित किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed