{"_id":"63a93b418eb7a25818095611","slug":"bride-needs-her-face-shape-with-husband-on-henna-hands","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: दुल्हन को मेहंदी वाले हाथों पर चाहिए पिया के साथ अपने चेहरे की आकृति, बाजारों में बढ़ी इसकी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: दुल्हन को मेहंदी वाले हाथों पर चाहिए पिया के साथ अपने चेहरे की आकृति, बाजारों में बढ़ी इसकी मांग
मान्यता कुशवाहा, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:43 AM IST
सार
शादी में मेहंदी की क्या अहमियत है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी एक रस्म ही निभाई जाती है। न केवल दुल्हन बल्कि अब दूल्हे भी मेहंदी रचाने लगे हैं। यही नहीं शादी में शामिल होने वाली महिलाएं भी अपने दोनों हाथों में मेहंदी रचवाती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मेहंदी डिजाइन
- फोटो : instagram/weddingwireindia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मान्यता है कि दुल्हन की हथेली की मेहंदी जितनी रंग लाती है, पति का प्रेम उतना ही गहरा होता है। लेकिन, रीति-रिवाजों, भावों-विश्वासों से होते हुए दुल्हन के हाथों पर रची जाने वाली मेहंदी अब कला भी हो गई है। दुल्हनें अब अपने हाथों पर केवल मेहंदी ही नहीं, होने वाले पिया के चेहरे के साथ अपने चेहरे की भी आकृति (तस्वीर) उकेरवा रही हैं।
2 of 5
मेहंदी।
- फोटो : अमर उजाला।
आने वाली शादियों की लग्न के लिए इस समय मेहंदी लगाने वाले कलाकारों के पास बुकिंग चल रही है। बुकिंग कराने वाली आधे से अधिक भावी दुल्हनें अपने हाथों पर भावी पति के साथ अपने चेहरे की आकृति (तस्वीर) उकेरवाना चाहती हैं। यह कला थोड़ी महंगी जरूर है, लेकिन शौक में जब प्यार की रंगत घुली हो तो कीमत कोई मायने नहीं रखती। यही वजह है कि मध्य जनवरी से शुरू होने जा रहे शादी के मुहूर्त के लिए 50 फीसदी से अधिक युवतियां फिगर आर्ट (पति के चेहरे की कलाकृति) की बुकिंग करा चुकी हैं। संवाद
3 of 5
मेहंदी।
- फोटो : अमर उजाला।
शादी में मेहंदी की अहमियत
शादी में मेहंदी की क्या अहमियत है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी एक रस्म ही निभाई जाती है। न केवल दुल्हन बल्कि अब दूल्हे भी मेहंदी रचाने लगे हैं। यही नहीं शादी में शामिल होने वाली महिलाएं भी अपने दोनों हाथों में मेहंदी रचवाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेहंदी।
- फोटो : अमर उजाला।
ऐसे हैं मेहंदी के पैकेज
बाजार में इस समय 2100 रुपये से लेकर पांच हजार तक में दुल्हन की मेहंदी के लिए पैकेज मौजूद हैं। सामान्य मेहंदी 2100 रुपये और फिगर आर्ट मेहंदी 4100 से 5100 रुपये में बुक की जा रही है। भरी मेहंदी के 3100, 4100, 5100 रुपये लिए जा रहे हैं। सामान्य मेहंदी एक हाथ के लिए 100 से 150 रुपये लिए जा रहे हैं। अरेबिक मेहंदी के लिए 150 रुपये प्रति हाथ लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मेहंदी।
- फोटो : अमर उजाला।
क्या है फिगर आर्ट मेहंदी
गोलघर स्थित अरुण मेहंदी आर्ट के आर्टिस्ट अरुण गुप्ता बताते हैं कि फिगर आर्ट मेहंदी की खासियत यह है कि इसमें दूल्हा यानी होने वाले पति के चेहरे की तस्वीर (आकृति) मेहंदी से दुल्हन के हाथों पर उकेरी जाती है। एक हाथ में दूल्हे के चेहरे की तस्वीर होती है, जबकि दूसरे हाथ में दुल्हन के चेहरे की तस्वीर होती है। साथ ही डोली कहार, शहनाई, तबला, बरात, फेरे और जयमाला की भी डिजाइन (आकृति) बनाई जाती है। पापा-मामी की लाडली और पापा की परी जैसे स्लोगन भी लिखे जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।