प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव क्रिसमस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महानगर के कई इलाकों में कैरल की गूंज रही। प्रभु आगमन से मसीही विश्वासियों में उल्लास नजर आया। गिरजाघरों के पुरोहितों के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ इसमें बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाकर और मेरी क्रिसमस बोलकर क्रिसमस की बधाइयां दीं।
Christmas 2022: कैरल की गूंज के बीच उत्साह से मना क्रिसमस, तस्वीरों में देखें जश्न की झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी संख्या में भक्ति से सराबोर मसीही विश्वासी सुबह गिरजाघरों में पहुंचे। विशेष प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लिया। कैंडल जलाकर प्रभु भोज लेकर देश-दुनिया की समृद्धि की कामना की गई। घर में लजीज व्यंजन बनाए गए। अन्य समुदाय के लोग भी मसीही शुभचिंतकों के घर गए और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।
क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक में रेव्ह डीआर लाल के नेतृत्व में आराधना हुई। सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में पुरोहित रोशन लाल, सेंट एंड्रयूज चर्च कौवाबाग में रेव्ह जसवंत हिलेरी, सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर में रेव्ह संजय विंसेंट, मसीही कलीसिया खरैया पोखरा में रेव्ह राकेश जॉन, फुल गोस्पेल चर्च मोती पोखरा के पास्टर एबी लाल ने विशेष प्रार्थना कराई। सेंट एंथोनी चर्च धरमपुर के पल्ली पुरोहित फादर पोली, सेंट मार्क चर्च स्टैंनपुर पादरी बाजार के रेव्ह अजीत लारेंस ने पवित्र शास्त्र बाइबल का किया।
हर ओर दिखा क्रिसमस का उल्लास
महानगर के विभिन्न गिरजाघरों में लोगों की भारी भीड़ रही। प्रभु यीशु मसीह का दर्शन व कैंडल जलाने के साथ ही सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। चर्च के बाहर लगे चाट-पकौड़ों का भी लोगों ने जायका लिया। चर्च के अलावा मॉल सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर थी क्रिसमस का उल्लास देखने को मिला।
ओरियन मॉल में दिखा क्रिसमस का जश्न
ओरियन मॉल में रविवार को क्रिसमस का जश्न दिखा। जहां पूरे मॉल को रंग बिरंगी बिजली की लड़ियों से सजाया गया था, वहीं घूमने आने वाले लोगों से मॉल पूरी तरह से भरा रहा। वहां बने सेल्फी प्वाइंट में बच्चे, युवा ही नहीं, बड़े भी फोटो खिंचाते नजर आए। इसके बाद लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। इस दौरान लोगों ने फूड कोर्ट में चल रहे ऑफर का भी खूब लाभ उठाया। वहां सांता क्लॉज बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। काफी संख्या में बच्चे सांता क्लॉज के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। ओरियन मॉल के डायरेक्टर अमित टेकरिवाल ने कहा कि नया साल भी इसी तरह से धूमधाम से मनाया जाएगा। ओरियन मॉल के प्रबंधक शंकर कुमार ने बताया कि खरीदारी पर चल रहा डिस्काउंट ऑफर नए साल तक चलेगा।