'सेवा ही असली धर्म है' इस कथन को गोरखपुर में बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी (26) बिल्कुल सही साबित कर रही हैं। वह फिलहाल मेडिकल कॉलेज में बने 200 बेड कोविड वार्ड में तैनात हैं। वह गोरखपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी शाइन स्टूडियो के नाम से प्रसिद्ध दुकान के प्रोपराइटर संत कुमार धर द्विवेदी की पुत्री एवं गोला ब्लॉक के पूर्व प्रमुख डॉ. विजयानंद तिवारी की नतिनी हैं, उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई मेयो इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से की है। बता दें कि उन्होंने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अपनी शादी टाल दी। गत 30 अप्रैल को उनका विवाह तय था। लेकिन सामने आए कोरोना संकट के चलते उन्होंने मरीजों के प्रति अपने दायित्व को प्राथमिकता दी और कॉलेज के कोविड वार्ड में जाकर मोर्चा संभाल लिया। उनके इस कदम की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...
#LadengCoronaSe: इस लेडी डॉक्टर की कहानी जानकर आप भी करेंगे सलाम, कोविड वार्ड में संभाला है मोर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. हर्षिता ने बताया कि जहां इस समय लोगों की खुशियां दांव पर लगी है, वहां एक डॉक्टर होने के नाते मुझे सबसे पहले अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए, जब तक कोरोना से पीड़ित लोग ठीक होकर अपने घर वापस नहीं जाते, मुझे भी किसी तरह की खुशियां मनाने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि मेरा फर्ज बनता है कि मैं सेवा को ही अपना धर्म मानकर कोरोना पीड़ित लोगों का इलाज करूं, शादी फिर कभी हो सकती है लेकिन जिंदगी एक बार चली जाए तो दोबारा नहीं मिल सकती।